---Advertisement---

Diwali Skin Care : चमकते चेहरे के लिए दिवाली से पहले अपनाएं ये फेस पैक, बिना किसी केमिकल के

---Advertisement---

Diwali Skin Care : दिवाली का त्योहार सिर्फ रोशनी और मिठाइयों का नहीं, बल्कि आपकी खूबसूरती और आत्मविश्वास को भी चमकाने का अवसर है।

लेकिन अगर आपकी त्वचा थकी हुई, बेजान या रूखी लग रही है, तो पूरा लुक फीका पड़ जाता है।

पार्लर जाने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ घर पर बनने वाले फेस पैक और ट्रिक्स, जो मिनटों में आपकी त्वचा को निखार और ग्लो देंगे।

बेसन, हल्दी और दही – पार्लर जैसा ग्लो

एक चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच खट्टा दही मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

फायदा: यह डेड स्किन को हटाकर त्वचा को चमकदार बनाता है और फेस पर नेचुरल ग्लो लाता है।

चंदन और गुलाब जल – ठंडक और मुलायम त्वचा

दिवाली की धूल और प्रदूषण त्वचा को बेजान बना सकते हैं। चंदन पाउडर और गुलाब जल को मिलाकर फेस पर लगाएं।

फायदा: त्वचा को ठंडक मिलती है, सनबर्न कम होता है और आपकी स्किन मुलायम और फ्रेस दिखती है।

शहद और नींबू – रूखी त्वचा के लिए परफेक्ट

एक चम्मच शहद में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 10–15 मिनट बाद धो लें।

फायदा: त्वचा में नमी बनी रहती है और नींबू के साइट्रिक एसिड से काले धब्बे कम होते हैं। नियमित इस्तेमाल से त्वचा निखरी और थकान मुक्त दिखती है।

दूध और चावल का पाउडर – स्किन को एक्सफोलिएट करें

एक चम्मच चावल का पाउडर लेकर उसमें थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें।

फायदा: यह पैक त्वचा की डेड स्किन को हटाकर चमक बढ़ाता है और त्वचा को मुलायम बनाता है।

एलोवेरा और दही – गहराई तक मॉइस्चराइजिंग

एलोवेरा जेल और दही को मिलाकर फेस पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें।

फायदा: यह पैक त्वचा में गहराई तक नमी बनाए रखता है और स्किन को नेचुरल ग्लो देता है। यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो पूरे दिन बाहर रहते हैं।

इन आसान और प्राकृतिक फेस पैक से आप बिना किसी महंगे पार्लर ट्रीटमेंट के भी दिवाली के मौके पर दमकती, ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पा सकती हैं।

बस इनको अपनी सप्ताह में 2-3 बार रूटीन में शामिल करें और देखें फर्क।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment