---Advertisement---

Dosa Recipe Indian Style : अब बाहर जाने की जरूरत नहीं, घर पर ही बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल डोसा

---Advertisement---

Dosa Recipe Indian Style : क्या आपको भी बाहर मिलने वाले क्रिस्पी और पतले डोसे की याद सताती है?

अगर हां, तो अब आपको होटल या रेस्तरां जाने की ज़रूरत नहीं। थोड़ी-सी सावधानी और सही टिप्स अपनाकर आप घर पर भी क्रिस्पी, गोल्डन और स्वादिष्ट डोसा बना सकते हैं। चलिए जानते हैं वो आसान ट्रिक्स जिनसे आपका डोसा हर बार बने परफेक्ट।

सही बैटर बनाना है सबसे ज़रूरी

क्रिस्पी डोसा का असली स्वाद और टेक्सचर बैटर पर निर्भर करता है। अगर बैटर सही नहीं है, तो डोसा ना तो क्रिस्पी बनेगा, ना ही उसका स्वाद अच्छा आएगा।

डोसे का बैटर बनाने के लिए आपको चाहिए 

  • 2 कप चावल
  • 1 कप उड़द दाल
  • 1 छोटा चम्मच मेथी दाना
  • 2 बड़े चम्मच पोहा

इन सबको धोकर 5–6 घंटे तक भिगो दें। फिर इन्हें मिक्सी में पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें। बैटर को एक बड़े बर्तन में डालें, थोड़ा सेंधा नमक डालें और इसे कम से कम 9 से 10 घंटे तक फर्मेंट (खमीर उठने) के लिए ढककर रख दें।

बैटर ना बहुत गाढ़ा होना चाहिए, ना बहुत पतला। इसकी कंसिस्टेंसी इतनी हो कि चम्मच से आसानी से बह सके। डोसा बनाने से पहले बैटर को अच्छी तरह मिक्स करना न भूलें।

डोसा पकाने के लिए सबसे अहम चीज़ है सही तापमान वाला तवा। अगर तवा बहुत ठंडा होगा, तो डोसा चिपक जाएगा। अगर ज़्यादा गर्म होगा, तो डोसा जल सकता है।

सबसे पहले तवा को मीडियम फ्लेम पर गर्म करें। फिर उस पर थोड़ा पानी छिड़कें। अगर पानी तुरंत सूख जाए, तो तवा सही तापमान पर है।

अब एक कपड़ा या प्याज के टुकड़े से तवे को पोंछ लें। थोड़ा तेल या घी डालें और उसे फैला लें।

फिर एक करछी बैटर डालकर तेज़ी से गोल आकार में फैला दें।

क्रिस्पी टेक्सचर के लिए यह ट्रिक अपनाएं

जब डोसे का बेस हल्का सुनहरा होने लगे, तो उसके किनारों पर थोड़ा घी या तेल डालें।

इसे मध्यम आंच पर कुछ सेकंड तक पकने दें ताकि नीचे से सुनहरा और क्रिस्पी हो जाए।

जब किनारे खुद उठने लगें, तो डोसा पलटने की ज़रूरत नहीं बस इसे फोल्ड करें और प्लेट में निकाल लें।

मसाला डोसा चाहते हैं? ये स्टेप फॉलो करें

अगर आपको मसाला डोसा पसंद है, तो बैटर फैलाने के बाद बीच में आलू की मसालेदार भराई डालें।

फिर उसे फैला दें और डोसे को रोल या फोल्ड कर लें। इसे गर्मागरम नारियल चटनी और सांभर के साथ परोसें।

तवे को बार-बार धोने की बजाय हल्के गीले कपड़े से पोंछें। ठंडे मौसम में बैटर को गर्म जगह पर फर्मेंट होने दें।

नॉन-स्टिक तवा की बजाय लोहे का तवा इस्तेमाल करेंइससे डोसा ज़्यादा क्रिस्पी बनता है।

घर पर बनाया गया डोसा न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि साफ-सुथरा और हेल्दी भी होता है।

इन छोटे-छोटे उपायों से आप भी अपने किचन में बना सकते हैं बिलकुल होटल जैसा क्रिस्पी डोसा।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment