Pulsar N160 : अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो शहर की ट्रैफिक में स्मूथ राइडिंग, स्टाइल और दमदार पावर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन दे, तो Bajaj Pulsar N160 आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकती है। Bajaj Pulsar N160 स्ट्रीट राइडर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन की गई है और रेसिंग DNA के साथ कई स्मार्ट फीचर्स से लैस है।
इसकी हल्की बॉडी और दमदार इंजन इसे शहर और हाइवे दोनों जगह मजेदार बनाते हैं। Bajaj Pulsar N160 जैसी बाइक न सिर्फ रोजमर्रा की सवारी को आसान बनाती है, बल्कि स्टाइल स्टेटमेंट भी देती है।
कीमत और वेरिएंट्स
Bajaj Pulsar N160 भारत में तीन वेरिएंट्स में अवेलेबल है। कीमत की बात करे तो बेस वेरिएंट Single Seat Twin Disc की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,13,666 है। इसके अलावा Dual Channel ABS वेरिएंट की कीमत ₹1,18,919 और USD Forks वेरिएंट की कीमत ₹1,26,854 है। शहर के हिसाब से ऑन-रोड कीमतें अलग हो सकती हैं।
एक्साम्प्ल के लिए, मुंबई में Bajaj Pulsar N160 की कीमत ₹1,40,177 से, दिल्ली में ₹1,39,524 से और बैंगलोर में ₹1,54,636 से शुरू होती है। EMI ऑप्शन्स भी अवेलेबल है, जो इसे बजट फ्रेंडली बनाते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
इंजन की बात करे तो Bajaj Pulsar N160 में 164.82cc का BS6 इंजन लगाया गया है, जो 15.68 bhp की पावर और 14.65 Nm का टॉर्क जेनेरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है और शहर की ट्रैफिक या हाइवे राइड दोनों में स्मूथ एक्सेलरेशन देता है। टॉप स्पीड लगभग 120 kmph है, जो इसे स्ट्रीट राइड के लिए परफेक्ट बनाता है।
Bajaj Pulsar N160 का शॉर्ट-स्ट्रोक इंजन क्वीक रिस्पांस देता है, जिससे शहर की ट्रैफिक में बाहर निकलना और हाइवे पर हाई स्पीड पकड़ना आसान हो जाता है।
डिज़ाइन और स्टाइल
डिज़ाइन की बात करे तो Bajaj Pulsar N160 का डिज़ाइन बिल्कुल मॉडर्न और एग्रेसिव है। शार्प बॉडी लाइन, मस्कुलर फ्यूल टैंक और एलॉय व्हील्स इसे सड़क पर अलग पहचान देते हैं। यह बाइक चार अट्रैक्टिव कलर्स में अवेलेबल है: Brooklyn Black, Pearl Metallic White, Polar Sky Blue और Brooklyn Black (Bluetooth वेरिएंट्स)।
LED हेडलाइट्स और प्रोजेक्टर टाइप लाइट्स रात की राइडिंग को सेफ और स्टाइलिश बनाते हैं। Bajaj Pulsar N160 का ये लुक युवाओं को खूब भाता है।
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
Bajaj Pulsar N160 में दोनों तरफ डिस्क ब्रेक और Dual Channel ABS दिया गया है। फ्रंट में 300 mm डिस्क और 2 पिस्टन कैलिपर हैं, जो ब्रेकिंग के दौरान बेहतरीन कंट्रोल देते हैं। सस्पेंशन के लिए फ्रंट में 37 mm टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में Monoshock with Nitrox है। USD Forks वेरिएंट सिटी और हाइवे दोनों पर राइड को और स्मूथ बनाता है।
इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्मार्ट फीचर्स
इस बाइक में Semi-Digital / डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगा है। Bluetooth वेरिएंट्स में Turn by Turn Navigation और मोबाइल कनेक्टिविटी की फीचर्स भी है। USB चार्जिंग पोर्ट और Saree Guard जैसी फीचर्स इसे डेली नीड्स के लिए कनविनिएंट बनाती हैं। Bajaj Pulsar N160 के ये फीचर्स इसे टेक-सेवी राइडर्स के लिए और भी आकर्षक बनाते हैं।
डायमेंशन्स और कम्फर्ट
Bajaj Pulsar N160 का कर्ब वेट 154 kg है और सीट की हाइट 795 mm है। 165 mm की ग्राउंड क्लियरेंस इसे शहर की ट्रैफिक और खराब सड़क पर भी सेफ बनाती है। 14 लीटर का फ्यूल टैंक लॉन्ग राइड्स के लिए सुफ्फिसिएंट है और इसका ARAI माइलेज 51.6 kmpl है, जबकि रियल लाइफ में एवरेज माइलेज 47 kmpl तक मिलता है।
वारंटी और सर्विस
वारंटी की बात करे तो Bajaj Pulsar N160 पर 5 साल या 75,000 km की स्टैंडर्ड वारंटी दी जाती है। सर्विस शेड्यूल आसान है, जिससे मेंटेनेंस और रनिंग कॉस्ट दोनों ही अफोर्डेबल रहते हैं। पहली सर्विस 500-750 km के बाद, दूसरी 4500-5000 km पर और तीसरी 9500-10000 km पर होती है।









