---Advertisement---

Ducati DesertX : DesertX का धमाकेदार अपडेट! डुकाटी ने बदला इंजन, लुक भी नया

---Advertisement---

Ducati DesertX : डुकाटी अपनी धांसू एडवेंचर बाइक DesertX का नया वर्जन लाने की तैयारी में है, और इसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है! बाइक पूरी तरह कैमुफ्लाज में थी, लेकिन फिर भी इसके कुछ बड़े अपडेट छिप नहीं पाए। सबसे खास बदलाव है इसका नया इंजन।

डुकाटी ने पुराने 937cc Testastretta इंजन को अलविदा कहकर नया 890cc V2 इंजन फिट किया है। NDTV Auto की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नया DesertX ज्यादा पावर और कम वजन के साथ आएगा, जिससे इसकी परफॉर्मेंस और भी शानदार होगी।

परफॉर्मेंस में आएगा नया जोश

नए DesertX में लगा 890cc V2 इंजन वही है, जो Multistrada V2 में 115.6bhp की ताकत और 92.1Nm का टॉर्क देता है। मौजूदा DesertX में 110bhp पावर और 92Nm टॉर्क मिलता है। यानी नया मॉडल थोड़ा ज्यादा पावरफुल होगा और वजन में भी हल्का। खबरों की मानें तो नया इंजन पुराने से 5.8 किलो हल्का है।

इतना ही नहीं, डुकाटी नए चेसिस पर भी काम कर रही है, जिससे DesertX का वजन और कम हो सकता है। ये बदलाव इसे और फुर्तीला और राइडर-फ्रेंडली बनाएंगे।

डिजाइन में दिखेगा दमदार अंदाज

नए DesertX का डिजाइन मौजूदा मॉडल से काफी मिलता-जुलता है, लेकिन कुछ हिस्सों में बदलाव साफ नजर आते हैं। बाइक का साइलुएट लगभग वैसा ही है, लेकिन टेल सेक्शन और स्विंगआर्म में नयापन दिख रहा है। फ्रंट में ट्विन-हेडलैंप सेटअप को बरकरार रखा गया है, लेकिन इसके साथ ऊंची विंडस्क्रीन दी गई है, जो DesertX को और भी आकर्षक और दमदार लुक देती है।

चूंकि यह बाइक अभी टेस्टिंग के शुरुआती दौर में है, इसलिए इसका लॉन्च इस साल शायद न हो। लेकिन डुकाटी के फैंस इस नए अवतार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment