Dyson Air Purifier : उत्तर भारत के शहरों में वायु प्रदूषण अब सिर्फ ठंड के मौसम की मुसीबत नहीं रह गया है। ये हर सीजन में हमारे स्वास्थ्य को चुपचाप नुकसान पहुंचा रहा है। State of Global Air 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में वायु प्रदूषन से मौतों की दर विकसित देशों से करीब 10 गुना ज्यादा है।
हम अपना 90 प्रतिशत समय घर या ऑफिस जैसे बंद जगहों में गुजारते हैं, ऐसे में एक अच्छा Dyson Air Purifier अब जरूरी हो गया है।
Dyson के रिसर्च डायरेक्टर डॉ. केन आर्मस्ट्रॉन्ग कहते हैं कि सही Dyson Air Purifier चुनना सिर्फ ब्रैंड या दाम देखकर नहीं होता, बल्कि कुछ खास फीचर्स को समझना पड़ता है। चलिए, जानते हैं वो कौन से हैं और आपको क्या ध्यान रखना चाहिए।
अल्ट्रा-फाइन पार्टिकल्स को हटाने की ताकत
घर की हवा में PM0.1 जैसे बेहद छोटे कण फेफड़ों में घुसकर ब्लडस्ट्रीम तक पहुंच जाते हैं, जो लंबे समय में भयंकर बीमारियां पैदा कर सकते हैं। Dyson Air Purifier में Activated Carbon Filter होना चाहिए, जो गैस, बदबू, VOCs और NO₂ को भी साफ करता है।
कवरेज एरिया और हवा का घूमना
Dyson Air Purifier तभी काम का है जब वो कमरे के हर कोने तक साफ हवा पहुंचाए। बड़ा एरिया कवर करने वाला मॉडल चुनें। मिसाल के तौर पर, Dyson Purifier Big+Quiet 1000 वर्गफुट तक कवर करता है। इसमें Cone Aerodynamics टेक्नोलॉजी है, जो 10 मीटर दूर तक शुद्ध हवा फेंक सकती है।
साइज और आसानी से ले जाना
छोटे कमरे या बेडरूम के लिए हल्का Dyson Air Purifier बेस्ट है, जबकि बड़े जगहों के लिए थोड़ा भारी मॉडल चाहिए। ऐसा Dyson Air Purifier पसंद करें जो कॉम्पैक्ट हो, ताकि एक कमरे से दूसरे में आसानी से शिफ्ट कर सकें।
शोर पर रखें नजर
Dyson Air Purifier तो 24 घंटे चलता है, इसलिए शांत होना जरूरी है। कम नॉइस वाले मॉडल लें। अगर Sleep Timer हो तो सोने का, जो 1, 2, 4 या 8 घंटे बाद खुद बंद हो जाए।
स्मार्ट फीचर्स और कंट्रोल
आजकल के Dyson Air Purifier में Auto Mode जैसे स्मार्ट ऑप्शन आते हैं, जो हवा की क्वालिटी देखकर खुद एडजस्ट हो जाते हैं। जैसे Dyson का MyDyson App फोन या टैबलेट पर लाइव एयर क्वालिटी दिखाता है, शेड्यूल सेट करने देता है और बताता है कि कौन से पार्टिकल्स पकड़े गए।
भारत में उछाल पर डिमांड
जागरूकता बढ़ने और हवा खराब होने से बाजार में बदलाव साफ दिख रहा है। केएन श्रीकांत, डायरेक्टर – होम, किचन एंड आउटडोर्स, Amazon India बताते हैं, ‘Dyson Air Purifier की मांग नॉर्मल दिनों से 5 गुना बढ़ गई है, जबकि दिल्ली-NCR में ये 20 गुना तक पहुंच चुकी है।’









