---Advertisement---

Eknath Shinde Amit Shah Meeting : दिल्ली में अमित शाह से मिले शिंदे, महायुति विवाद पर जानिये क्या कहा?

---Advertisement---

Eknath Shinde Amit Shah Meeting : महाराष्ट्र में ‘मीटिंग कांड’ से मची खलबली के ठीक एक दिन बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

बुधवार को हुई इस अहम बैठक में शिंदे ने साफ-साफ कहा कि महायुति गठबंधन के अंदर ही कुछ नेता आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन का माहौल खराब करने पर तुले हैं। सूत्रों के मुताबिक शिंदे ने शाह को चेताया कि ऐसी हरकतें महायुति की जीत में रोड़ा बन सकती हैं और विपक्ष को मौका दे सकती हैं।

मंत्रियों ने क्यों किया था कैबिनेट मीटिंग का बहिष्कार?

दरअसल मंगलवार को महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में शिवसेना (शिंदे गुट) के सारे मंत्री गायब रहे। सिर्फ खुद एकनाथ शिंदे ही बैठक में पहुंचे थे। वजह थी भाजपा का कथित तौर पर शिवसेना नेताओं को अपने पाले में खींचने का खेल। शिवसेना को लगा कि स्थानीय निकाय चुनाव से पहले उनके नेताओं और कार्यकर्ताओं को तोड़ा जा रहा है, इसलिए मंत्रियों ने मीटिंग का बहिष्कार कर दिया।

फडणवीस से मीटिंग के बाद मामला शांत, नया फैसला

बवाल बढ़ता देख एकनाथ शिंदे ने अपने मंत्रियों को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से तुरंत मुलाकात की। इस बैठक में साफ फैसला लिया गया कि अब महायुति के सारे घटक दल एक-दूसरे के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने की कोशिश नहीं करेंगे। इसके बाद शिवसेना के मंत्री शांत हुए और मामला फिलहाल थम गया।

दिल्ली में शिंदे ने अमित शाह से क्या-क्या कहा?

सूत्र बता रहे हैं कि दिल्ली की बैठक में शिंदे ने अमित शाह के सामने खुलकर बात रखी। उन्होंने कहा, “2024 विधानसभा चुनाव में महायुति की शानदार जीत के बाद अब स्थानीय निकाय चुनावों का माहौल हमारे पक्ष में बहुत मजबूत है। लेकिन कुछ अपने ही लोग इस माहौल को बिगाड़ने में लगे हैं, जिससे विपक्ष को फायदा हो रहा है।”

शिंदे ने ये भी शिकायत की कि मीडिया में तरह-तरह की अफवाहें और गलत खबरें चल रही हैं, जिससे जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं में कन्फ्यूजन फैल रहा है। उन्होंने चेताया कि अगर ऐसे व्यवधान जारी रहे तो गठबंधन की जीत पर बुरा असर पड़ेगा। अमित शाह ने शिंदे की बातें गंभीरता से सुनीं और जल्द ही सब ठीक करने का भरोसा दिया।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment