---Advertisement---

Flipkart Big Billion Days 2025 : 8000 तक की बचत! Poco के बेस्ट सेलिंग फोन पर मिल रहा जबरदस्त ऑफर

---Advertisement---

Flipkart Big Billion Days 2025 : फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में Poco F7, Poco X7 Pro 5G, Poco X7 5G और Poco M7 सीरीज पर जबरदस्त डिस्काउंट मिलने वाला है। इस सेल के फोन्स को 8000 रुपये तक के डिस्काउंट पर बेचा जाएगा। Poco ने अपनी फेस्टिव मैडनेस सेल का ऐलान कर दिया है, जो उन यूजर्स के लिए बेहतरीन मौका है जो अच्छे स्पेक्स वाले फोन कम पैसे में चाहते हैं।

अगर आप Poco F7 या Poco X7 Pro जैसे परफॉर्मेंस से भरपूर फोन की तलाश में हैं, तो यह सेल आपके लिए परफेक्ट है। ये सेल 23 सितंबर से शुरू होंगी। आइए जानें किस Poco फोन पर कितनी छूट मिल रही है:

Poco X7 5G पर कमाल की डील

Poco X7 5G यह Poco X7 सीरीज का ज्यादा किफायती वेरिएंट है, जो ब्लैक और येलो के यूनिक डुअल-टोन डिजाइन के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर और 8GB RAM दी गई है। Poco X7 5G की लॉन्चिंग कीमत ₹24,999 थी, लेकिन फ्लिपकार्ट सेल में इसे सिर्फ ₹14,999 में खरीदा जा सकेगा। यानी, Poco X7 5G पर भारी बचत का मौका है!

Poco X7 Pro 5G पर 8000 रुपये की छूट

फ्लिपकार्ट सेल के दौरान यह फीचर-पैक्ड फोन Poco X7 Pro 5G है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8400 Ultra प्रोसेसर और 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जो इसे बेहद आकर्षक बनाता है। Poco X7 Pro 5G की कीमत ₹27,999 है, लेकिन सेल में यह सिर्फ ₹19,999 में मिल जाएगा। यानी की Poco X7 Pro 5G पर आपको 8000 रुपये की सीधी छूट मिल जाएगी।

POCO F7 5G का धमाकेदार ऑफर

यह कंपनी का लेटेस्ट जनरेशन F सीरीज स्मार्टफोन है। Poco F7 5G एक परफॉर्मेंस-सेंट्रिक मिड-रेंज फोन है जिसने कुछ ही महीनों में अच्छी पॉपुलैरिटी हासिल की है। Poco F7 5G की असली कीमत ₹31,999 है, लेकिन फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान यह सिर्फ ₹28,999 में उपलब्ध होगा। यह फोन सबसे बड़ी 7550mAh की बैटरी से लैस है।

Poco M7 5G पर बम्पर डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में Poco M7 5G बम्पर डिस्काउंट के बाद 8,799 रुपये में मिल रहा है। Poco M7 5G में 6.88 इंच का डिस्प्ले है जो 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। फोन स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट से लैस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर शामिल है और शार्प फोटो के लिए 2MP का डेप्थ सेंसर है, जबकि 8MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी के लिए बढ़िया है। 5160mAh की बैटरी है।

Poco M7 Plus 5G की सस्ती कीमत

इस सेल में Poco M7 Plus 5G 10,999 रुपये में बेचा जा रहा है। Poco M7 Plus 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 SoC प्रोसेसर है। ये एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। एक एंड्रॉयड 16 अपग्रेड और 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ आएगा। Poco M7 Plus 5G के इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.9 इंच का फुल-HD+ डिस्प्ले दिया है, जो स्मूद विजुअल्स और ब्राइट कलर्स देता है।

Poco M7 Pro 5G पर भी शानदार छूट

Poco M7 Pro 5G में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। यह डॉल्बी एटमॉस स्पीकर के साथ आता है। OIS और f/1.5 के साथ 50MP Sony LYT-600 कैमरा है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7025 अल्ट्रा चिपसेट और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,110mAh की बैटरी है। Poco M7 Pro 5G फोन फ्लिपकार्ट सेल में 11,499 रुपये में बेचा जाने वाला है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment