Free Netflix : नेटफ्लिक्स फ्री में देखना चाहते हैं, तो जियो और एयरटेल के पोर्टफोलियो में आपके लिए कुछ जबर्दस्त Jio plan और Airtel plan मौजूद हैं। आज हम आपको इन्हीं Jio plan और Airtel plan के बारे में बताने वाले हैं। जियो और एयरटेल के ये Netflix free वाले प्लान हर दिन 3जीबी तक डेटा ऑफर करते हैं।
इनमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। Netflix subscription वाले ये Jio plan और Airtel plan 84 दिन की वैलिडिटी ऑफर करते हैं। जियो के प्लान 9th ऐनिवर्सरी ऑफर के साथ आते हैं। वहीं, एयरटेल भी यूजर्स को कई शानदार अडिशनल बेनिफिट्स ऑफर कर रहा है। आइए डीटेल में जानते हैं इन Jio plan और Airtel plan के बारे में।
जियो का 1299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
कंपनी का यह Jio plan 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 2जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G data भी दे रही है। यह Jio plan हर दिन 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है। इसमें आपको Netflix mobile के साथ JioTV का ऐक्सेस मिलेगा।
प्लान में जियो 9th ऐनिवर्सरी ऑफर भी दिए जा रहे हैं। इसमें Jio Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। साथ ही इसमें आपको दो महीने के लिए JioHome का फ्री ट्रायल भी मिलेगा। जियो अपने Jio Finance यूजर्स को Jio Gold पर 2% एक्सट्रा भी दे रहा है। यह Jio plan जियो AI क्लाउड पर 50जीबी फ्री स्टोरेज भी देता है।
एयरटेल का 1798 रुपये वाला प्लान
एयरटेल के इस Airtel plan की वैलिडिटी 84 दिन की है। इसमें आपको हर दिन इंटरनेट यूज करने के लिए 3जीबी डेटा मिलेगा। अगर आप एयरटेल के 5G connectivity वाले एरिया में रहते हैं, तो आपको अनलिमिटेड 5G data भी मिलेगा। प्लान रोज 100 फ्री एसएमएस और देशभर में सभी नेटवर्क्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग देता है।
यह Airtel plan Netflix Basic के फ्री ऐक्सेस के साथ आता है। इसमें आपको Perplexity Pro AI का भी ऐनुअल सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिसकी कीमत 17 हजार रुपये है।









