Nissan Magnite : देश में अगर आप एक किफायती और दमदार कॉम्पैक्ट SUV की तलाश में हैं, तो निसान मैग्नाइट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। नए GST 2.0 नियमों के बाद निसान मैग्नाइट की शुरुआती कीमत अब सिर्फ 6.14 लाख रुपये हो गई है। यही नहीं, दीवाली के मौके पर कंपनी इस कार पर शानदार ऑफर भी दे रही है।
इसमें 60,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 15,000 रुपये तक का कैश बेनिफिट और हर ग्राहक को 1 ग्राम का सोने का सिक्का फ्री मिल रहा है। इस सेगमेंट में इतनी कम कीमत में इतने सारे फीचर्स वाली SUV मिलना किसी सरप्राइज से कम नहीं है। निसान मैग्नाइट को ग्लोबल NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है और कंपनी 10 साल की वारंटी दे रही है, जिसमें 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है।
ग्लोबल NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
निसान मैग्नाइट ने सेफ्टी के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है। इसके अपडेटेड मॉडल में 6 एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। यह दक्षिण अफ्रीका में बिकने वाली पहली कार बन गई, जिसे मौजूदा ग्लोबल NCAP टेस्ट में एडल्ट सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली।
चाइल्ड सेफ्टी के लिए इसे 3-स्टार रेटिंग दी गई है। पुराने मॉडल में केवल 2 एयरबैग थे, जिसके कारण इसे 2-स्टार रेटिंग मिली थी। लेकिन अब निसान मैग्नाइट ने सेफ्टी के मामले में बड़ा बदलाव किया है।
निसान मैग्नाइट के धांसू फीचर्स
निसान मैग्नाइट दो इंजन ऑप्शंस के साथ आती है – 1.0-लीटर NA पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल। NA पेट्रोल इंजन 71bhp पावर और 96Nm टॉर्क देता है, जिसे 5-स्पीड MT या 5-स्पीड AMT के साथ लिया जा सकता है।
वहीं, टर्बो पेट्रोल इंजन 6-स्पीड MT या CVT के साथ उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि यह कार अपने सेगमेंट में बेस्ट कम्फर्ट देती है। इसमें 360 डिग्री लेदर टच, हीट इंसुलेशन कोटिंग वाली सीट्स और कई शानदार फीचर्स हैं, जो इस सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं।
360 डिग्री कैमरा और ढेर सारे एडवांस फीचर्स
निसान मैग्नाइट में वायरलेस चार्जर, 360 डिग्री कैमरा, अराउंड व्यू मॉनिटर, न्यू i Key, वॉक अवे लॉक और 60 मीटर तक रिमोट इंजन स्टार्ट जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। साफ हवा के लिए इसमें एडवांस एयर फिल्टर भी है। ऑटो डिम फ्रेमलेस IRVM इसे और खास बनाता है।
सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, 4 एम्बिएंट लाइटिंग और 540 लीटर का बड़ा बूट स्पेस इस कार को और आकर्षक बनाता है। इस सेगमेंट में निसान मैग्नाइट का मुकाबला किआ सोनेट, महिंद्रा XUV 3XO, टाटा नेक्सन, रेनो काइगर और मारुति ब्रेजा जैसी गाड़ियों से है।









