---Advertisement---

GMR Airports: 13% रिटर्न का मौका? ब्रोकरेज ने बताया अगला टारगेट

---Advertisement---

GMR Airports : बीते शुक्रवार को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच GMR Airports Infrastructure के शेयर ने कमाल कर दिया। यह शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई स्तर पर पहुंच गया और 99 रुपये तक चला गया।

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन GMR Airports Infrastructure का शेयर मामूली बढ़त के साथ 95.65 रुपये पर बंद हुआ। अब ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने GMR Airports Infrastructure के शेयर को खरीदने की सलाह दी है और एक आकर्षक टारगेट प्राइस भी तय किया है।

क्या है जेफरीज का टारगेट प्राइस?

जेफरीज का मानना है कि GMR Airports Infrastructure का शेयर 108 रुपये तक जा सकता है। यह शुक्रवार की क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले करीब 13% की बढ़त दिखाता है। यह सलाह कंपनी के सितंबर तिमाही के शानदार परिचालन प्रदर्शन के बाद आई है। ब्रोकरेज ने इसे यात्री संख्या में गिरावट के बावजूद EBITDA में जबरदस्त उछाल बताया है।

कंपनी का EBITDA बढ़कर 1,508 करोड़ रुपये हो गया, जो साल-दर-साल 74% और तिमाही-दर-तिमाही 16% की ग्रोथ है। जेफरीज ने तो सिर्फ 1,300 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया था।

ब्रोकरेज के मुताबिक, यह ग्रोथ दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DIAL) पर नए टैरिफ लागू होने, नॉन-एयरो रेवेन्यू में बढ़ोतरी और आस-पास के एयरपोर्ट बिजनेस में मजबूत मोमेंटम की वजह से हुई है। GMR Airports Infrastructure की यह परफॉर्मेंस निवेशकों के लिए बड़ा सिग्नल है।

दुनिया की सबसे बड़ी MRO यूनिट बनेगी

हाल ही में GMR ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन जी. एम. राव ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भोगापुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट में दुनिया की सबसे बड़ी मेंटेनेंस एंड रिपेयर (MRO) यूनिट बनाई जाएगी। GMR ग्रुप इस प्रोजेक्ट को डेवलप कर रहा है। राव ने बताया कि एयरपोर्ट तय समय से छह महीने पहले, यानी जून 2026 तक तैयार हो जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के विजन के मुताबिक हम 500 एकड़ जमीन पर एक इंटीग्रेटेड एविएशन इकोसिस्टम भी बना रहे हैं। यह पार्क ग्लोबल एविएशन और डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स को अट्रैक्ट करेगा। इससे दुनिया की सबसे बड़ी MRO यूनिट बनेगी और एक कंपलीट एविएशन इकोसिस्टम तैयार होगा।

बता दें कि GMR Airports Limited (GAL) की सब्सिडियरी GMR Visakhapatnam International Airport Limited पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर आंध्र प्रदेश के भोगापुरम (विजयनगरम) में नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना रही है। शुरू में यह सालाना 60 लाख पैसेंजर्स को हैंडल करने की कैपेसिटी के साथ तैयार होगा। GMR Airports Infrastructure का यह प्रोजेक्ट भविष्य में बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment