---Advertisement---

Gold Prices : सोने के दामों में आयी साल की सबसे बड़ी रिकॉर्ड तोड़ गिरावट, सिर्फ 6 मिनट में घटे 7700 रुपए

---Advertisement---

Gold Prices : जियो पॉलिटिकल और ट्रेड टेंशन में कमी, फेस्टिव सीजन में मांग की कमी और निवेशकों की मुनाफावसूली ने सोने की कीमतों (Gold Prices) को धराशायी कर दिया है।

बुधवार शाम 5 बजे देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) पर महज 6 मिनट में सोने की कीमतों (Gold Prices) में करीब 6 फीसदी यानी 7,700 रुपये की भारी गिरावट देखने को मिली। जानकारों का कहना है कि सोने की कीमतें (Gold Prices) अभी और नीचे जा सकती हैं।

अनुमान है कि वायदा बाजार में सोने की कीमतें 1.10 लाख से 1.15 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती हैं। खास बात यह है कि सोने की कीमतें (Gold Prices) अपने ऑल-टाइम हाई से करीब 12,000 रुपये नीचे आ चुकी हैं।

चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (Silver Prices) में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। देश के वायदा बाजार में चांदी की कीमतें (Silver Prices) 4 फीसदी तक टूट गईं। इसके बाद चांदी की कीमतें (Silver Prices) 1.44 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे आ गई हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि चांदी की कीमतें (Silver Prices) अपने लाइफटाइम हाई से 26,500 रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी हैं। आइए, आपको बताते हैं कि वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें (Gold and Silver Prices) अब कितनी रह गई हैं।

सोने में साल की सबसे बड़ी गिरावट

देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) पर सोने की कीमतों (Gold Prices) में इस साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बाजार के सेकंड हाफ में जैसे ही ट्रेडिंग शुरू हुई, सोने की कीमतें (Gold Prices) तेजी से नीचे आईं। आंकड़ों के मुताबिक, बाजार खुलने के कुछ ही मिनटों में सोने की कीमतें 1.20 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गईं।

एक दिन पहले यानी मंगलवार को सोना 1,28,271 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन बुधवार को यह 1,20,575 रुपये पर आ गया। यानी सोने की कीमतों (Gold Prices) में 7,696 रुपये की भारी गिरावट देखने को मिली। शाम 5:40 बजे तक सोना 7,073 रुपये की गिरावट के साथ 1,21,198 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। गौरतलब है कि सोना अपने लाइफटाइम हाई से करीब 9 फीसदी यानी 12,000 रुपये सस्ता हो चुका है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment