---Advertisement---

Gold Silver Price Today : आसमान छू रहे सोना-चांदी के दाम, जानें आज के सोना-चांदी रेट्स और निवेश टिप्स

---Advertisement---

Gold Silver Price Today : भारत में सोना और चांदी की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। सोमवार सुबह इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की रिपोर्ट के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,09,707 प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव ₹1,28,008 प्रति किलो तक पहुंच गया।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत ₹1,13,800 और चांदी ₹1,32,000 प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर दर्ज की गई थी।

दिल्ली सर्राफा बाजार में रियल टाइम अपडेट

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 99.9% शुद्धता वाले सोने का भाव ₹1,13,800 और चांदी का भाव ₹1,32,000 प्रति किलो तक पहुंचा। साल की शुरुआत में यानी 31 दिसंबर 2024 को सोने की कीमत ₹78,950 प्रति 10 ग्राम थी।

इस लिहाज से देखा जाए तो अब तक सोने में लगभग 44% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि चांदी में करीब 47% का उछाल देखा गया है।

सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के पीछे वजह

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, वैश्विक मांग और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें इन कीमती धातुओं की कीमतों को बढ़ा रही हैं।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी का कहना है कि अमेरिकी आर्थिक आंकड़े सोने और चांदी के रेट को ऊपर धकेल रहे हैं।

मिराए एसेट शेयरखान के प्रवीण सिंह के अनुसार, सोने में सकारात्मक रुझान जारी रहेगा।

वहीं, अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के CEO चिंतन मेहता के मुताबिक निवेशक अमेरिकी श्रम बाजार और राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी नजर रखेंगे।

रिलायंस सिक्योरिटीज के जिगर त्रिवेदी ने कहा कि सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योगों में चांदी की मांग तेज़ी से बढ़ रही है, जबकि आपूर्ति सीमित है।

यही वजह है कि चांदी की कीमतें लगातार रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई हैं।

सोने-चांदी के रेट्स (15 सितंबर 2025)

शुद्धता / धातुकीमतइकाई
सोना 24 कैरेट₹1,09,707प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट₹1,09,268प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट₹1,00,492प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट₹82,280प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट₹64,179प्रति 10 ग्राम
चांदी (999 शुद्धता)₹1,28,008प्रति किलोग्राम

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment