---Advertisement---

Google Chrome : गूगल क्रोम यूजर्स के सिस्टम पर मंडरा रहा है साइबर खतरा, हैक हो सकता है Chrome

---Advertisement---

Google Chrome : इंटरनेट की दुनिया में एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है, और ये खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो अपने डेस्कटॉप पर Google Chrome का इस्तेमाल करते हैं। भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In) ने Google Chrome यूजर्स के लिए एक जरूरी सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी की है।

बुधवार को जारी बुलेटिन में बताया गया है कि Google Chrome में कई गंभीर खामियां पाई गई हैं, जो Windows, MacOS और Linux यूजर्स को निशाना बना सकती हैं। साइबर सिक्योरिटी की नोडल एजेंसी CERT-In ने चेतावनी दी है कि इन खामियों का फायदा उठाकर साइबर अपराधी आपके सिस्टम में खतरनाक मालवेयर डाल सकते हैं। अगर आप Google Chrome का इस्तेमाल करते हैं, तो तुरंत अपने ब्राउजर को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें।

हाई-रिस्क वाला खतरा

CERT-In ने 8 अक्टूबर को अपनी वल्नरेबिलिटी रिपोर्ट (CIVN-2025-0250) में बताया कि Google Chrome में कुछ ऐसी खामियां हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स आपके सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस एडवाइजरी के मुताबिक, अगर आप गलती से किसी फर्जी वेबसाइट पर चले गए, तो रिमोट हैकर आपके डिवाइस को अपने कब्जे में ले सकता है।

CERT-In ने इस खतरे को ‘हाई-रिस्क’ कैटिगरी में रखा है, यानी ये बेहद गंभीर है। चाहे आप Windows, MacOS या Linux का इस्तेमाल करें, ये खतरा सभी के लिए है।

हैकर्स कर सकते हैं डेटा चोरी

Google Chrome में पाई गई इन खामियों के जरिए हैकर्स ना सिर्फ आपके सिस्टम में मनमाना कोड चला सकते हैं, बल्कि Denial-of-Service (DoS) हमले को भी सक्रिय कर सकते हैं। इससे आपका सिस्टम पूरी तरह ठप हो सकता है। सबसे चिंताजनक बात ये है कि हैकर्स आपके कंप्यूटर से संवेदनशील जानकारी, जैसे पासवर्ड, बैंक डिटेल्स या पर्सनल डेटा चुरा सकते हैं।

Windows और MacOS के लिए Google Chrome वर्जन 141.0.7390.65/.66 से पुराने और Linux के लिए वर्जन 141.0.7390.65 से पुराने ब्राउजर्स इन खतरों से प्रभावित हैं। इन खामियों को CVE-2025-11211, CVE-2025-11458 और CVE-2025-11460 के रूप में पहचाना गया है।

तुरंत अपडेट करें अपना ब्राउजर

CERT-In ने सभी Google Chrome यूजर्स को सलाह दी है कि वे अपने ब्राउजर को तुरंत अपडेट करें ताकि इन साइबर खतरों से बचा जा सके। अगर आप Windows या MacOS यूजर हैं, तो अपने Google Chrome को वर्जन 141.0.7390.65/.66 में अपडेट करें।

वहीं, Linux यूजर्स को वर्जन 141.0.7390.65 में अपडेट करना होगा। अपडेट करने में देरी न करें, क्योंकि ये छोटा सा कदम आपके डेटा और डिवाइस को सुरक्षित रख सकता है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment