---Advertisement---

Google की चेतावनी, Public WiFi इस्तेमाल करना अब हो सकता है खतरनाक

---Advertisement---

Public WiFi : क्या आप भी कैफे, एयरपोर्ट या होटल में बैठकर फ्री WiFi से कनेक्ट हो जाते हैं? अगर हां, तो अब संभल जाइए। Google ने स्मार्टफोन यूज़र्स को पब्लिक Wi-Fi इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी है।

कंपनी के मुताबिक, ऐसे खुले नेटवर्क साइबर अपराधियों के लिए सबसे आसान रास्ता बनते जा रहे हैं, जिनके जरिए वे आपकी निजी जानकारियां, बैंक लॉगिन और चैट तक चुरा सकते हैं।

क्यों खतरनाक है पब्लिक WiFi

Google का कहना है कि बिना सुरक्षा वाले पब्लिक Wi-Fi नेटवर्क साइबर हमलावरों के लिए ‘ओपन गेट’ की तरह होते हैं। कोई भी हैकर इन नेटवर्क्स के जरिए आपके फोन या लैपटॉप से डाटा इंटरसेप्ट कर सकता है। इसका मतलब है कि आपकी बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड या पर्सनल चैट उनके हाथ लग सकती है और आपको पता भी नहीं चलेगा।

चेतावनी Google की नई रिपोर्ट Android: Behind the Screen में दी गई है, जिसमें बताया गया है कि पब्लिक Wi-Fi अब एक बड़ा सुरक्षा जोखिम बन चुका है। खासतौर पर तब जब आप इससे बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग या किसी अकाउंट में लॉगिन जैसी संवेदनशील गतिविधियां करते हैं।

तेजी से बढ़ रहे मोबाइल स्कैम

Google ने बताया कि हाल के वर्षों में भारत समेत दुनियाभर में डिजिटल धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़े हैं। मोबाइल स्कैम अब एक ग्लोबल ‘अंडरग्राउंड इंडस्ट्री’ बन चुके हैं, जो लोगों को ना सिर्फ फाइनेंशियली नुकसान पहुंचा रहे हैं बल्कि मानसिक तनाव भी दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक साल में साइबर ठगों ने दुनियाभर के यूज़र्स से करीब 400 अरब डॉलर की रकम ठगी है, जिसमें से बहुत कम लोग ही अपना पैसा वापस पा सके हैं।

ऐसे कर रहे हैं ठगी के नए तरीके

टेक्नोलॉजी जितनी आगे बढ़ रही है, ठग भी उतने ही स्मार्ट हो रहे हैं। अब ये स्कैमर लगभग बिजनेस मॉडल की तरह काम करते हैं। वे चोरी हुए फोन नंबर खरीदते हैं, ऑटोमेटेड सिस्टम से लाखों मैसेज भेजते हैं और फिशिंग-एज-ए-सर्विस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके असली वेबसाइट की तरह नकली साइट तैयार कर लेते हैं।

कई गैंग तो अपने ठिकाने भी बार-बार बदलते हैं, ताकि लोकल अथॉरिटी तक ना पहुंच सकें। भारत, साउथ-ईस्ट एशिया जैसे देशों में सस्ते और आसानी से मिलने वाले सिम कार्ड्स का फायदा उठाकर वे हजारों लोगों को निशाना बनाते हैं। कई बार वे नकली डिलीवरी मैसेज, बकाया बिल या टैक्स नोटिस भेजते हैं, तो कभी जॉब ऑफर या रिलेशनशिप स्कैम के जरिए लोगों का भरोसा जीतकर पैसा लूट लेते हैं।

कैसे रखें खुद को सुरक्षित?

Google ने यूज़र्स को कुछ जरूरी सुरक्षा सुझाव दिए हैं,

  • पब्लिक Wi-Fi से बचें, खासकर बैंकिंग या शॉपिंग जैसी संवेदनशील गतिविधियों के लिए।
  • अगर ज़रूरी हो, तो ऑटो-कनेक्ट सेटिंग बंद करें और यह जरूर जांचें कि नेटवर्क असली और एन्क्रिप्टेड है।
  • किसी भी अनजान लिंक या मैसेज पर तुरंत प्रतिक्रिया ना दें।
  • कॉन्टैक्ट को ऑफिशियल चैनल से वेरिफाई करें- जैसे बैंक या कंपनी की वेबसाइट या ऐप से।
  • सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स हमेशा इंस्टॉल रखें।
  • समय-समय पर अपने बैंक और क्रेडिट स्टेटमेंट्स जांचें ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि का पता चल सके।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment