Gori Nagori Dance : हरियाणवी डांस की दुनिया में इन दिनों एक नाम खूब चर्चा में है—गोरी नागोरी। अपने जबरदस्त डांस स्टाइल और दिलकश अदाओं से गोरी नागोरी लाखों दिलों पर राज कर रही हैं।
हाल ही में उनका एक स्टेज डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘ले फोटो ले’ जैसे पॉपुलर हरियाणवी गाने पर धमाकेदार ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।
वीडियो में गोरी नागोरी का आत्मविश्वास और एक्सप्रेशन इतने जबरदस्त हैं कि फैंस बार-बार वीडियो को देखे जा रहे हैं।
लहंगा चोली में उनका ट्रेडिशनल लुक और जबरदस्त एनर्जी देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता नहीं थक रहा।
गोरी नागोरी ने बहुत ही कम समय में हरियाणवी डांस इंडस्ट्री में एक खास पहचान बना ली है। आज वह सिर्फ हरियाणा ही नहीं, बल्कि देशभर में फेमस हो चुकी हैं।
सोशल मीडिया पर उनके वीडियो आते ही छा जाते हैं, और उनके फैंस दूर-दूर से उनके लाइव डांस परफॉर्मेंस देखने आते हैं।
सपना चौधरी के बाद अगर किसी डांसर ने फैंस के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है, तो वह हैं गोरी नागोरी। उनके डांस मूव्स में जो दम है, वह हर किसी को अपनी ओर खींच लेता है।
वायरल वीडियो में वह स्टेज पर झूमती, उछलती और दिल लूटती नजर आ रही हैं। फैंस लगातार उनके वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि गोरी नागोरी अब डांस क्वीन बन चुकी हैं।
उनका अंदाज, उनका एक्सप्रेशन और उनका कॉन्फिडेंस उन्हें औरों से अलग बनाता है।








