Gori Nagori Dance : हरियाणा की जानी-मानी डांसर गोरी नागोरी एक बार फिर अपने जबरदस्त डांस मूव्स की वजह से सुर्खियों में हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली गोरी नागोरी का एक नया वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने ठुमकों से हर किसी का दिल जीतती नजर आ रही हैं।
Sapna Choudhary Dance : पीले सूट में सपना चौधरी ने किया ऐसा डांस, हर कोई देखता रह गया
नैनवा मेले में गोरी नागोरी ने स्टेज पर ऐसा धमाकेदार डांस किया कि दर्शकों की भीड़ बेकाबू हो गई।
खास बात यह है कि इस बार गोरी ने हरियाणवी नहीं बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरहिट गाने ‘जब लगावेलू तू लिपस्टिक’ पर अपनी अदाएं दिखाई हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गोरी नागोरी मंच पर जब लटके-झटके दिखा रही होती हैं, तब दर्शक झूमते हुए नजर आ रहे हैं।
फैंस उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और कई तो स्टेज के पास आकर पैसों की बारिश करते दिख रहे हैं।
गोरी नागोरी का यह वीडियो न सिर्फ यूट्यूब पर बल्कि इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी ट्रेंड कर रहा है।
लोग उनके एक्सप्रेशन्स, एनर्जी और खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे। हर बार की तरह इस बार भी गोरी नागोरी ने साबित कर दिया कि उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ हरियाणा तक सीमित नहीं रही, अब भोजपुरी दर्शक भी उनके दीवाने हो रहे हैं।
अगर आपने अब तक यह वीडियो नहीं देखा है, तो यूट्यूब पर सर्च करते ही यह आपको जरूर दिख जाएगा।
यकीन मानिए, इस वीडियो को देखकर आप खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे।








