Green Tea Benefits : आज के समय में लोग अपनी सेहत को लेकर पहले से कहीं ज्यादा जागरूक हो गए हैं। कोई इंटरमिटेंट फास्टिंग अपना रहा है, तो कोई कीटो डाइट या लिक्विड डाइट फॉलो कर रहा है।
इन्हीं हेल्दी आदतों में से एक है ग्रीन टी, जो अब सिर्फ एक ट्रेंड नहीं रही बल्कि रोजाना की दिनचर्या का हिस्सा बन चुकी है।
ग्रीन टी पीने से न केवल शरीर एक्टिव रहता है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों से भी बचाव करती है। आइए जानते हैं ग्रीन टी के बेहतरीन फायदे और इसे पीने का सही तरीका।
मेटाबॉलिज्म को बनाए मजबूत
अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है या वजन तेजी से बढ़ रहा है, तो ग्रीन टी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं, जिससे खाना आसानी से पचता है और फैट जमा नहीं होता।
दिल के लिए फायदेमंद
ग्रीन टी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है। इससे हृदय को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है और आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
वजन घटाने में कारगर
फिटनेस लवर्स अक्सर ग्रीन टी को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। यह फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करती है और मोटापा कम करने में मददगार होती है।
डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक
ग्रीन टी में मौजूद पॉलीफेनोल्स ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करते हैं। यही वजह है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए ग्रीन टी का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
ग्रीन टी पीने का सही समय
कई लोग ग्रीन टी को चाय की तरह दिनभर कई बार पी लेते हैं, जो सही तरीका नहीं है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इसे दिन में एक बार, खासकर नाश्ते के बाद पीना सबसे अच्छा होता है।
इस समय पीने से इसका असर बेहतर होता है और पाचन भी अच्छा रहता है।









