---Advertisement---

Groww IPO : अगले हफ्ते शेयर बाजार में IPO की बरसात, Groww बनेगा बड़ा स्टार

---Advertisement---

Groww IPO : अगले हफ्ते शेयर बाज़ार में ज़बरदस्त हलचल होने वाली है। 5 नए IPO खुलने वाले हैं और 5 पुराने IPO की लिस्टिंग होगी। सबसे ज़्यादा buzz फिनटेक दिग्गज Groww (ग्रो) और Pine Labs (पाइन लैब्स) के IPO को लेकर है, जो मेन बोर्ड पर दस्तक देने जा रहे हैं।

Groww IPO: सबसे बड़ा हीरो बनकर आएगा 

अगले हफ्ते का सुपरस्टार Groww IPO होगा। ये 4 नवंबर को खुलेगा और 7 नवंबर को बंद हो जाएगा। कंपनी ने प्राइस बैंड 95 से 100 रुपये रखा है। अगर आप इसमें पैसा लगाना चाहते हैं, तो कम से कम 15,000 रुपये की ज़रूरत पड़ेगी, जिसमें आपको 150 शेयर मिलेंगे। Groww IPO की लिस्टिंग 12 नवंबर को हो सकती है। फिनटेक सेक्टर में Groww IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह है।

Pine Labs IPO: ग्रो के बाद बड़ा धमाका

Groww IPO के ठीक बाद, 7 नवंबर को Pine Labs IPO खुलेगा और 11 नवंबर को बंद होगा। ये भी मेन बोर्ड IPO है। कंपनी ने अभी प्राइस बैंड का ऐलान नहीं किया है, लेकिन Pine Labs IPO की लिस्टिंग 14 नवंबर के आसपास हो सकती है। फिनटेक जगत में Pine Labs IPO भी हॉट टॉपिक बना हुआ है।

SME सेगमेंट में भी 3 कमाई के मौके

बड़े IPO के अलावा SME सेगमेंट में भी एक्शन-packed हफ्ता रहेगा। Shreeji Global FMCG IPO 4 नवंबर को, Finbud Financial IPO 6 नवंबर को और Curis Lifesciences IPO 7 नवंबर को खुलेंगे। ये SME IPO छोटे निवेशकों के लिए शानदार मौका दे सकते हैं।

ग्रे मार्केट में Groww का जलवा

ग्रे मार्केट में Groww IPO का माहौल गर्म है। इसका GMP करीब 16.7 रुपये चल रहा है, यानी Groww IPO 16-17% प्रीमियम के साथ 116 रुपये के पार लिस्ट हो सकता है। साथ ही, अगले हफ्ते Orkla India और Studds Accessories समेत 5 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगी, जो शेयर बाज़ार में और रोमांच लाएगी।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment