---Advertisement---

Guava Chaat Recipe : बच्चों से बड़ों तक सबको पसंद आएगी अमरूद चाट, स्वाद से भरपूर स्नैक

---Advertisement---

Guava Chaat Recipe : अगर आप सोचते हैं कि चाट सिर्फ आलू, छोले या पापड़ी से ही मजेदार बन सकती है, तो एक बार अमरूद चाट ज़रूर ट्राई करें।

ये रेसिपी न केवल स्वाद में कमाल है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। खट्टा-मीठा और चटपटा स्वाद आपकी जीभ पर ऐसा लगेगा कि बार-बार खाने का मन करेगा।

इस चाट को आप सुबह के नाश्ते में, शाम की हल्की भूख मिटाने या फिर किसी पार्टी और गेट-टुगेदर में आसानी से सर्व कर सकते हैं।

सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में ज़रा भी मेहनत नहीं लगती और कुछ ही मिनटों में यह तैयार हो जाती है।

अमरूद चाट बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री

  • अमरूद – 2 से 3 पके हुए
  • भुना हुआ जीरा पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • चाट मसाला – ½ छोटी चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – ½ छोटी चम्मच
  • नींबू का रस – 1 से 2 नींबू
  • शहद – 1 से 2 टीस्पून (वैकल्पिक)
  • हरी धनिया – बारीक कटी हुई (सजावट के लिए)

अमरूद चाट बनाने की आसान विधि

सबसे पहले अमरूद को अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। एक बड़े बाउल में कटे हुए अमरूद डालें।

अब इसमें जीरा पाउडर, चाट मसाला और काली मिर्च पाउडर मिलाएं।

स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से नींबू का रस निचोड़ें। हल्की मिठास के लिए चाहें तो इसमें शहद डालकर अच्छे से मिक्स करें।

तैयार चाट को प्लेट में निकालें और ऊपर से बारीक कटी हरी धनिया डालकर सर्व करें।

क्यों है खास अमरूद चाट?

हेल्दी स्नैक – इसमें विटामिन C और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है।

लो कैलोरी डिश – वेट लॉस वालों के लिए परफेक्ट।

जल्दी तैयार – सिर्फ 5 मिनट में रेडी।

हर मौके के लिए बेस्ट – नाश्ता, शाम की चाय या पार्टी स्नैक।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment