---Advertisement---

Gud Imli Chutney : हर चाट और पकौड़े के साथ गुड़-इमली की चटनी जरूर बनाएं, शाम को बनाए खास

---Advertisement---

Gud Imli Chutney : जब भी हम किसी साधारण खाने में स्वाद का तड़का लगाना चाहते हैं, तो सबसे पहले दिमाग में चटनी आती है।

चटनियां खाने के स्वाद को बढ़ाने की अद्भुत क्षमता रखती हैं, कुछ लोग तो बिना चटनी के खाना ही अधूरा मानते हैं।

धनिया और पुदीने की चटनी तो आपने जरूर चखी होगी, लेकिन क्या आपने कभी गुड़ और इमली की खट्टी-मीठी चटनी का आनंद लिया है? यह चटनी पहली ही चखने पर सभी को दीवाना बना देती है।

इस चटनी का स्वाद मीठा और खट्टा का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। इसे समोसा, कचौड़ी, चाट, दही भल्ला, पानीपुरी या आलू टिक्की के साथ परोसें, और खाने का मज़ा कई गुना बढ़ जाएगा।

सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती, और जो चीजें चाहिए, वो लगभग हर घर के किचन में आसानी से मिल जाती हैं।

गुड़-इमली की चटनी बनाने की सामग्री

  • इमली – 1 कप (पानी में भिगोई हुई)
  • गुड़ – 1 कप (कद्दूकस या तोड़ा हुआ)
  • पानी – 2 कप
  • काला नमक – 1 छोटा चम्मच
  • सादा नमक – ½ छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • भुना हुआ जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • सूखी अदरक पाउडर – ½ छोटा चम्मच

गुड़-इमली की चटनी बनाने की विधि

सबसे पहले इमली को गरम पानी में 30-40 मिनट भिगो दें, ताकि वह नरम हो जाए।

इमली को अच्छे से मसलकर उसका गूदा निकाल लें और छानकर अलग रख दें।

एक पैन में इमली का गूदा डालें, इसमें गुड़ और 2 कप पानी मिलाएं। मीडियम आंच पर पकाएं।

बीच-बीच में चलाते रहें ताकि गुड़ पूरी तरह घुल जाए।

जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए, इसमें काला नमक, सादा नमक, लाल मिर्च, भुना जीरा और सूखी अदरक पाउडर डालें।

सभी मसालों को अच्छे से मिलाएं और 8-10 मिनट तक पकाएं।

ध्यान रहे चटनी न ज्यादा पतली हो और न ही बहुत गाढ़ी। सही टेक्सचर आने पर गैस बंद कर दें।

चटनी को पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर कांच की एयरटाइट बोतल में भरकर फ्रिज में स्टोर करें। यह चटनी 15-20 दिन तक अच्छी रहती है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment