---Advertisement---

हैकर 2 मिनट में खाली कर देंगे आपका अकाउंट, तुरंत करें ये काम

---Advertisement---

Google Chrome Update : अगर आप भी रोज़ाना Google Chrome ब्राउज़र खोलकर इंटरनेट चलाते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद ज़रूरी है। भारत सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने Google Chrome के करोड़ों यूजर्स के लिए हाई अलर्ट जारी किया है।

Windows, macOS और Linux – तीनों प्लेटफॉर्म पर चलाने वाले Google Chrome में गंभीर कमजोरियाँ मिली हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर आपके कंप्यूटर पर दूर बैठे-बैठे मनमाना कोड चला सकते हैं।

CERT-In की चेतावनी: दो खतरनाक बग मिले Google Chrome में

शुक्रवार को जारी लेटेस्ट एडवाइजरी (CIVN-2025-0330) में CERT-In ने साफ-साफ बताया है कि Google Chrome में दो हाई-रिस्क बग पाए गए हैं। इन बग्स को CVE-2025-13223 और CVE-2025-13224 नाम दिया गया है। इन कमजोरियों की वजह से हैकर्स आपके सिस्टम को पूरी तरह हैक कर सकते हैं और सर्विस भी क्रैश करवा सकते हैं।

सबसे डराने वाली बात ये है कि ये बग Google Chrome के V8 जावास्क्रिप्ट इंजन में “टाइप कन्फ्यूजन” की वजह से आए हैं। मतलब, हैकर एक खास तरीके से बनाया गया HTML पेज खुलवाकर आपके ब्राउज़र में हीप करप्शन कर सकता है और फिर जो मन में आए वो कोड चला सकता है।

Google ने भी माना – एक बग का एक्सप्लॉइट पहले से मौजूद है

Google Chrome की टीम ने खुद कबूल किया है कि CVE-2025-13223 बग के लिए पहले से ही एक एक्टिव एक्सप्लॉइट मौजूद है यानी हैकर्स इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आपके पास अभी भी ये पुराने वर्जन हैं तो तुरंत खतरा है:

  • Windows पर Google Chrome वर्जन 142.0.7444.175/.176 से पहले
  • macOS पर Google Chrome वर्जन 142.0.7444.176 से पहले
  • Linux पर Google Chrome वर्जन 142.0.7444.175 से पहले
  • अभी तुरंत करें Google Chrome अपडेट, ऐसे बचें हैकिंग से

अच्छी खबर ये है कि Google Chrome ने सभी प्लेटफॉर्म के लिए नया स्टेबल अपडेट जारी कर दिया है। CERT-In ने सलाह दी है कि सभी यूजर्स फौरन Google Chrome को वर्जन 142.0.7444.175 या .176 में अपडेट कर लें।
अपडेट करना बेहद आसान है:

Google Chrome खोलें

  • ऊपर दाईं तरफ तीन डॉट्स पर क्लिक करें
  • Help → About Google Chrome पर जाएँ
  • ब्राउज़र अपने आप लेटेस्ट वर्जन चेक करके डाउनलोड और इंस्टॉल कर देगा
  • बस ब्राउज़र रीस्टार्ट करें – हो गया सुरक्षित

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment