Hair Coloring Tips : आज के समय में हेयर कलर सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं बल्कि आपकी पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा बन गया है। सही कलर चुनने से आपका लुक और भी निखर जाता है, लोग आपकी तारीफ करना नहीं छोड़ते और आपकी मौजूदगी हर जगह ध्यान खींचती है।
लेकिन कई बार छोटी-छोटी गलतियों की वजह से बालों का कलर बर्बाद हो जाता है और आपका कॉन्फिडेंस भी गिरने लगता है।
अगर आप यह नहीं चाहते कि आपका हेयर स्टाइल और लुक फेल हो, तो इन गलतियों से बचना बेहद जरूरी है।
स्किन टोन के अनुसार कलर न चुनना
बहुत लोग हेयर कलर चुनते समय अपनी स्किन टोन का ध्यान नहीं रखते। सही कलर का चुनाव आपकी पर्सनैलिटी और लुक दोनों पर असर डालता है। एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि हमेशा नेचुरल स्किन टोन के दो-तीन शेड ऊपर का कलर चुनें।
गलत शेड चुनने से आपका लुक अजीब दिख सकता है और बालों का रंग आपकी पर्सनैलिटी के साथ मैच नहीं करेगा। इसलिए हेयर कलर चुनने से पहले अपनी स्किन टोन और शेड का ध्यान जरूर रखें।
पैच टेस्ट न करना
बालों पर कलर लगाने से पहले पैच टेस्ट करना बेहद जरूरी है। पैच टेस्ट से आपको पता चलता है कि आपकी स्किन में किसी भी केमिकल से एलर्जी तो नहीं होगी।
यह छोटा सा कदम बड़े नुकसान से बचा सकता है। कई बार लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं और बाद में स्किन रैशेस या जलन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ब्रांड और प्रोडक्ट की जानकारी न लेना
जब आप सैलून में हेयर कलर करवाते हैं, तो यह देखना जरूरी है कि किस ब्रांड और प्रोडक्ट का इस्तेमाल हो रहा है।
कोशिश करें कि प्रोडक्ट अमोनिया-फ्री हो। अपने हेयर टाइप के अनुसार ही कलर चुनें।
गलत प्रोडक्ट की वजह से बाल कमजोर और बेजान दिख सकते हैं।
कलर करने के बाद धूप में ज्यादा समय बिताना
एक्सपर्ट्स का मानना है कि बालों को कलर करने के तुरंत बाद धूप में लंबे समय तक रहना बालों के रंग के लिए हानिकारक है।
- धूप में रहने से
- कलर जल्दी फीका पड़ता है
- बालों में चमक और निखार कम हो जाता है
- बाल ड्राई और बेजान दिखने लगते हैं
इसलिए कलर करवाने के बाद कम से कम 24 घंटे तक धूप से बचें।
सल्फेट वाले शैंपू का इस्तेमाल
कलर करवाने के बाद बालों की देखभाल बहुत जरूरी है। सल्फेट वाले शैंपू बालों के रंग को जल्दी खराब कर सकते हैं।
बालों की लंबी उम्र और निखार के लिए
- हमेशा साल्फेट-फ्री और माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें
- बालों को जरूरत से ज्यादा धोने से बचें
- हेयर कंडीशनर और हेयर मास्क का उपयोग करें
इस तरह छोटे-छोटे स्टेप्स अपनाकर आप अपने बालों के कलर और हेल्थ दोनों को लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं।
टिप्स
गर्म पानी की जगह ठंडे या गुनगुने पानी से बाल धोएं हेयर ऑइल और कंडीशनर का नियमित इस्तेमाल करें
सालाना या छह महीने में हेयर टोनर का इस्तेमाल करें इन आसान तरीकों को अपनाकर आप अपने बालों को सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि हेल्दी भी रख सकते हैं।







