Health Tips : हर घर में अचार बनाने का अलग तरीका होता है। दादी-नानी के हाथ का बना अचार तो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में अचार का सेवन आपके लिए खतरे का संकेत भी बन सकता है?
हां, सही सुना आपने। सीमित मात्रा में अचार खाने में कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
आज हम बात करेंगे उन चार बीमारियों की जिनमें अचार खाना बहुत हानिकारक हो सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर (BP) वाले मरीज
यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो अचार से दूर रहना सबसे सुरक्षित विकल्प है। अचार बनाने में अधिक मात्रा में नमक और तेल इस्तेमाल होता है, जो ब्लड प्रेशर बढ़ाने का काम करते हैं।
इसके अलावा, अचार में इस्तेमाल होने वाले मसाले भी BP के मरीजों के लिए ठीक नहीं होते।nहार्ट से जुड़ी किसी भी समस्या वाले लोगों को भी अचार का सेवन कम करना चाहिए। अन्यथा यह स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
डायबिटीज (मधुमेह) के मरीज
डायबिटीज के मरीजों को अचार खाते समय सतर्क रहना चाहिए। कुछ अचारों में चीनी, गुड़ और विनेगर जैसी सामग्री होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती हैं।
अचार खाने से पहले उसके इंग्रेडिएंट्स जरूर जांचें। शुगर वाले अचार डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकते हैं।
लीवर और किडनी की समस्याएं
लीवर या किडनी से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों को अचार खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। अचार में सोशल नमक की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो लीवर और किडनी पर असर डालती है।
इसके अलावा, ज्यादा नमक खाने से शरीर में वॉटर रिटेंशन बढ़ता है और सूजन की समस्या हो सकती है।
पाचन से जुड़ी समस्याएं
कब्ज, गैस, अपच या पेट में जलन जैसी समस्याओं वाले लोग अचार कम ही खाएं। अचार में इस्तेमाल होने वाले मसाले और तेल पचाना मुश्किल बना सकते हैं।
यदि आप पाचन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो अचार का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
अचार खाते समय इन बातों का ध्यान रखें
सीमित मात्रा में खाएं – हर रोज़ अचार खाने की आदत से बचें।
सोडियम कम वाला अचार चुनें – मार्केट में नमक कम अचार उपलब्ध हैं।
इंग्रेडिएंट्स जांचें – शुगर और विनेगर वाली सामग्री पर ध्यान दें।
डॉक्टर की सलाह लें – अगर आपको किसी बीमारी का खतरा है।
अचार स्वादिष्ट होता है, लेकिन सेहत से बड़ा कोई मज़ा नहीं। हमेशा ध्यान रखें कि आपकी हेल्थ प्राथमिकता हो।









