---Advertisement---

भारत की ओर से नमस्कार… और फिर पाकिस्तान पर सीधा वार, सुनिए जयशंकर का भाषण

---Advertisement---

Jaishankar UNGA Pakistan terrorism : भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र को संबोधित करते हुए जोरदार संदेश दिया। अंग्रेजी में दिए अपने भाषण के दौरान उन्होंने भारत को इंडिया की जगह ‘भारत’ कहकर संबोधित किया, जो सुनते ही हॉल में सकारात्मक वाइब फैल गई।

लेकिन असली धमाका तब हुआ जब उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद के लिए जमकर लताड़ा। जयशंकर जब पाकिस्तान को फटकार लगा रहे थे, तब पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था।

दुर्लभ पल 

UNGA में वो दुर्लभ क्षण आया जब विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को ‘वैश्विक आतंकवाद का केंद्र’ करार दिया। उनके इस सीधे और कड़े बयान पर पूरे महासभा हॉल में जोरदार तालियां बजीं। ये प्रतिक्रिया भारत के लंबे समय से चले आ रहे आतंकवाद विरोधी रुख को दिखाती है, जिसे दूसरे देशों ने भी खुलकर सपोर्ट किया।

जयशंकर ने तालियों के बीच कहा, “भारत आजादी के बाद से ही आतंकवाद की चुनौती का सामना कर रहा है क्योंकि उसका पड़ोसी देश वैश्विक आतंकवाद का केंद्र रहा है।” उन्होंने ये भी जोड़ा कि संयुक्त राष्ट्र की आतंकवादियों की सूची में पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल हैं। सबसे ताजा उदाहरण के तौर पर उन्होंने इस साल अप्रैल में पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या का जिक्र किया, जो सीमा पार से हुई बर्बरता का सबूत है।

भारत का हक 

जयशंकर ने साफ कहा, “भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने के अपने अधिकार का इस्तेमाल किया और आतंकवाद के आकाओं और अपराधियों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया।” उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देशों का समर्थन करते हैं, उन्हें पता चलेगा कि ये नीति उन्हें ही काट डालेगी।

शनिवार को फिर पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए जयशंकर ने दोहराया कि भारत आजादी के बाद से ही आतंकवाद की चुनौती से जूझ रहा है, जबकि पड़ोसी ‘वैश्विक आतंकवाद का केंद्र’ बना हुआ है। पाकिस्तान की सीमा पार बर्बरता का सबसे ताजा उदाहरण उसी पहलगाम हमला है।

नमस्कार से शुरू, पाक पर इशारा

जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से दुनिया भर के नेताओं को संबोधित करते हुए “भारत की जनता की ओर से नमस्कार” के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने स्पष्ट रूप से पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा कि दशकों से बड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी हमलों का कारण इसी एक देश को माना जाता रहा है। ये भाषण न सिर्फ भारत की मजबूत आवाज था, बल्कि ग्लोबल स्टेज पर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश भी।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment