---Advertisement---

Home Loan Interest Rate : होम लोन लेने वालों के लिए राहत, RBI ने बदल दिए स्प्रेड नियम

---Advertisement---

Home Loan Interest Rate : अगर आप इस समय घर खरीदने के लिए होम लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं या पहले से लोन चला रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने फ्लोटिंग रेट होम लोन के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे अब अच्छा क्रेडिट स्कोर होने पर ब्याज दर तुरंत कम हो सकती है। पहले 3 साल इंतजार करना पड़ता था, अब वो लॉक-इन पीरियड खत्म! यानी क्रेडिट स्कोर सुधरा नहीं कि बैंक स्प्रेड घटाकर आपको सस्ता लोन दे सकता है।

होम लोन का ब्याज कैसे तय होता है?

हर बैंक जब होम लोन देता है तो ब्याज दो हिस्सों में बनता है:

  • पहला – बाहरी बेंचमार्क जैसे RBI Repo Rate या Treasury Bill Yield
  • दूसरा – बैंक का अपना स्प्रेड (Spread) जो क्रेडिट रिस्क और खर्चे कवर करता है

अब RBI ने स्प्रेड से जुड़े नियमों में ढील दी है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर लोन लेने के बाद बेहतर हो गया है, तो बैंक तुरंत स्प्रेड कम कर सकता है। पहले यह रिव्यू सिर्फ हर तीन साल में होता था, लेकिन नई गाइडलाइंस ने इस तीन साल के इंतजार को पूरी तरह खत्म कर दिया है।

स्प्रेड कैसे और कब कम होगा?

बहुत आसान है! आपको बस अपना क्रेडिट स्कोर (Credit Score) नियमित चेक करते रहना है। जैसे ही स्कोर बढ़े, फटाक से अपनी बैंक ब्रांच में जाइए और ब्याज दर कम करने की रिक्वेस्ट डाल दीजिए। बैंक दोबारा क्रेडिट असेसमेंट करेगा और अगर सब ठीक लगा तो दो विकल्प देगा:

  • स्प्रेड कम करके EMI घटा देगा
  • या लोन का टेन्योर (Tenure) कम कर देगा

दोनों ही स्थिति में आपकी जेब में हर महीने हजारों रुपये बचेंगे।

कितनी बचत हो सकती है?

होम लोन आम तौर पर 50-60 लाख तक का होता है और 20-25 साल तक चलता है। अगर सिर्फ 0.25% ब्याज भी कम हुआ तो भी पूरी अवधि में लाखों रुपये की बचत हो जाती है। क्रेडिट स्कोर जितना अच्छा होगा, स्प्रेड उतना ही कम मिलेगा, बचत उतनी ही ज्यादा।

ग्राहकों को खुद पहल करनी होगी

RBI की नई गाइडलाइंस के अनुसार मौजूदा होम लोन वाले ग्राहकों को खुद बैंक से संपर्क करना होगा। पहले नए कस्टमर को तुरंत कम रेट मिल जाता था, लेकिन पुराने ग्राहक को 3 साल रिव्यू का इंतजार करना पड़ता था। अब ये भेदभाव खत्म! क्रेडिट स्कोर सुधरते ही पुराने ग्राहक भी तुरंत कम ब्याज दर की मांग कर सकते हैं।

तो देर किस बात की? आज ही अपना क्रेडिट स्कोर चेक करें और अगर स्कोर अच्छा है तो बैंक के चक्कर लगा लीजिए – आपका होम लोन बहुत सस्ता हो सकता है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment