Home Remedies For Chapped Lips : सर्दियों के मौसम में होंठों का फटना आम बात है। ठंडी हवा और नमी की कमी से होंठ रूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में बार-बार लिप बाम लगाने के बाद भी होंठों में नमी नहीं टिकती।
अगर आप भी फटे, सूखे या बेजान होंठों से परेशान हैं, तो घर पर बना शहद और चीनी का नेचुरल लिप स्क्रब आपकी समस्या का असरदार समाधान हो सकता है।
शहद और चीनी क्यों हैं होंठों के लिए फायदेमंद?
शहद में नेचुरल मॉइस्चराइजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो होंठों में गहराई तक नमी पहुंचाती हैं। यह स्किन को हाइड्रेटेड रखता है और सूखापन दूर करता है। दूसरी ओर, चीनी के छोटे-छोटे दाने होंठों पर जमी डेड स्किन को धीरे-धीरे हटाकर उन्हें स्मूद और चमकदार बनाते हैं।
जब इन दोनों को मिलाकर स्क्रब बनाया जाता है, तो यह होंठों की डेड लेयर हटाते हुए नई स्किन को बाहर लाने में मदद करता है, जिससे होंठ नेचुरली सॉफ्ट और पिंक दिखने लगते हैं।
घर पर ऐसे बनाएं शहद और चीनी का लिप स्क्रब
इस स्क्रब को बनाने के लिए आपको किसी महंगी क्रीम की जरूरत नहीं, बस रसोई की तीन चीजें ही काफी हैं —
- शहद – 1 छोटा चम्मच
- चीनी (सफेद या ब्राउन) – 1 छोटा चम्मच
- नारियल तेल – आधा छोटा चम्मच
अब एक छोटी कटोरी में शहद और चीनी डालें। फिर इसमें नारियल तेल मिलाकर इसे अच्छे से मिक्स करें। थोड़ी देर में यह एक गाढ़ा पेस्ट बन जाएगा, जिसे आप सीधे होंठों पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस तरह करें स्क्रब का इस्तेमाल
तैयार स्क्रब को अपनी उंगलियों की मदद से होंठों पर हल्के हाथों से लगाएं। करीब 1-2 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इससे डेड स्किन धीरे-धीरे निकलने लगेगी।
इसके बाद 2-3 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी या गीले कॉटन से पोंछ लें। अंत में अपने होंठों पर थोड़ा सा लिप बाम या नारियल तेल लगाएं ताकि मॉइस्चर लॉक हो जाए।
होंठों पर इस स्क्रब के अद्भुत फायदे
शहद और चीनी से बना यह घरेलू स्क्रब आपके होंठों को ना सिर्फ साफ और मुलायम बनाता है, बल्कि उन्हें प्राकृतिक रूप से गुलाबी भी करता है।
यह फटी त्वचा को रिपेयर करता है और नमी बनाए रखता है। होंठों की कालेपन को कम करने में मददगार है।
नियमित इस्तेमाल से होंठों की चमक और कोमलता वापस आती है।
अगर चाहें तो इसमें कुछ बूंदें नींबू के रस की मिला लें। यह होंठों की टैनिंग और डार्कनेस को धीरे-धीरे हल्का करता है।
नियमित उपयोग से फर्क दिखेगा
अगर आप इस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार करते हैं, तो कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आएगा। होंठ मुलायम, चमकदार और नेचुरली पिंक दिखने लगेंगे।
इस नेचुरल उपाय का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें कोई केमिकल या आर्टिफिशियल इंग्रेडिएंट नहीं होता, जिससे स्किन पर कोई साइड इफेक्ट नहीं पड़ता।
शहद और चीनी से बना यह होममेड लिप स्क्रब सर्दियों में फटे होंठों को राहत देने का एक सस्ता और असरदार उपाय है।
इसे घर पर बनाना बेहद आसान है और इसके असर से आपके होंठ नेचुरली हेल्दी और खूबसूरत दिखेंगे।







