Honda Activa : अक्टूबर का महीना खत्म होते ही दोपहिया वाहनों की बिक्री का पूरा डेटा सामने आ गया है। भारतीय ग्राहकों ने एक बार फिर Hero Splendor पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया और ये लगातार टॉप पर बनी रही। अक्टूबर 2025 में Hero Splendor की 3.40 लाख से ज्यादा यूनिट बिकीं, जबकि दूसरे नंबर पर Honda Activa ने धमाकेदार वापसी की।
टॉप-10 टू-व्हीलर मॉडल – अक्टूबर 2025 सेल्स रिपोर्ट
हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) ने फिर साबित कर दिया कि गांव हो या शहर, ये अभी भी लोगों की पहली पसंद है। अक्टूबर 2025 में Hero Splendor की कुल 3,40,131 यूनिट बिकीं। हालांकि पिछले साल अक्टूबर 2024 में ये आंकड़ा 3,91,612 था, यानी इस बार 51,481 यूनिट कम बिकीं और Hero Splendor को 13.15% की गिरावट झेलनी पड़ी।
दूसरे नंबर पर Honda Activa ने कमाल कर दिया। Honda Activa की 3,26,551 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल के 2,66,806 से करीब 60 हजार ज्यादा है। Honda Activa को 22.39% की शानदार ग्रोथ मिली और ये अब Hero Splendor को कड़ी टक्कर दे रही है।
तीसरे नंबर पर Honda Shine रही, जिसकी 1,74,615 यूनिट बिकीं, लेकिन इसमें 11% की गिरावट आई। चौथे नंबर पर Bajaj Pulsar ने जोरदार छलांग लगाई। Bajaj Pulsar की 1,52,996 यूनिट बिकीं और इसे 36.81% की जबरदस्त ग्रोथ मिली।
पांचवें नंबर पर TVS Jupiter ने जगह बनाई, जिसकी 1,18,888 यूनिट बिकीं और इसमें 8.37% का इजाफा हुआ। हीरो की दूसरी बाइक HF Deluxe छठे नंबर पर रही, जिसकी 1,13,998 यूनिट बिकीं, लेकिन इसमें भी गिरावट दर्ज की गई।
सुजुकी एक्सेस सातवें, TVS Apache आठवें, TVS Raider नौवें और बजाज प्लेटिना दसवें नंबर पर रही। TVS Apache और TVS Raider ने अच्छी ग्रोथ दिखाई, जबकि बजाज प्लेटिना को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।
टॉप-10 टू-व्हीलर की पूरी सेल्स लिस्ट (अक्टूबर 2025 vs 2024)
कुल मिलाकर टॉप-10 मॉडल्स की 14,67,944 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल से 2.06% ज्यादा है। यानी बाजार में हल्की रौनक लौटी है, लेकिन Hero Splendor और Honda Activa ही असली गेम चेंजर बने हुए हैं।









