Honda CB1000F : Honda ने अपनी लोकप्रिय CB सीरीज़ में एक नई बाइक पेश की है, जो 1980 के दशक की सुपरबाइक्स से इंस्पायर्ड है, लेकिन इसमें पूरी तरह मॉडर्न टेक्नोलॉजी और फीचर्स का भी ख्याल रखा गया है।
Honda CB1000F 2026 पुराने और नए जमाने का ऐसा मिश्रण है जो बाइक प्रेमियों को बेहद आकर्षित करेगा।
डिज़ाइन: क्लासिक और मॉडर्न का संगम
Honda CB1000F का डिज़ाइन देखते ही पुराने दिनों की मशहूर CB900F Bol d’Or और CB750F की याद दिलाता है। इसमें राउंड LED हेडलैंप, स्लिम फ्यूल टैंक, ट्विन हॉर्न और मेगाफोन स्टाइल एग्जॉस्ट दिए गए हैं, जो इसे क्लासिक लुक देते हैं।
बाइक का बोल्ड बॉडीवर्क, स्लिम प्रोफाइल और प्रीमियम फिनिश इसे स्टाइलिश बनाते हैं। पुरानी यादें ताजा करने के साथ-साथ यह डिज़ाइन आज के राइडर्स की मांग को भी पूरा करता है।
इंजन और परफॉर्मेंस
Honda CB1000F 2026 में 999cc का इनलाइन-4 इंजन है, जिसे पहले CBR1000RR Fireblade (2017–2019) में इस्तेमाल किया गया था। इसे रिट्यून करके स्मूथ और टॉर्क-फोकस्ड परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है।
- पावर: 122 Bhp @ 9,000 rpm
- टॉर्क: 103 Nm @ 8,000 rpm
नए कैमशाफ्ट और अपडेटेड वाल्व टाइमिंग से राइडिंग अनुभव और भी बेहतर होता है। चाहे शहर की ट्रैफिक हो या हाईवे की खुली सड़के, CB1000F हर राइड को बैलेंस्ड और मजेदार बनाती है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
Honda CB1000F 2026 में फ्रंट में 41mm Showa SFF-BP इनवर्टेड फोर्क्स और रियर में एडजस्टेबल Showa मोनोशॉक (Pro-Link सिस्टम) है। यह सेटअप बाइक को हर सड़क पर स्टेबल और कम्फर्टेबल बनाता है।
ब्रेकिंग के लिए Nissin के 4-पिस्टन रेडियल कैलिपर्स और 310mm फ्लोटिंग डिस्क लगाए गए हैं, जो हाई स्पीड पर भी भरोसेमंद स्टॉपिंग पावर देते हैं।
मॉडर्न फीचर्स
- 6-axis IMU सिस्टम
- Cornering ABS
- Honda Selectable Torque Control (HSTC)
- थ्रॉटल-बाय-वायर सिस्टम
- 3 प्रीसेट राइडिंग मोड्स + 2 कस्टम मोड्स
- 5-इंच TFT डिस्प्ले ऑप्टिकल बॉन्डिंग टेक्नोलॉजी के साथ
ये फीचर्स राइडर को पूरी तरह नियंत्रण और कस्टमाइजेशन की सुविधा देते हैं।
कलर और उपलब्धता
Honda CB1000F 2026 दो आकर्षक रंगों में उपलब्ध है:
- Wolf Silver Metallic (ब्लू स्ट्राइप्स)
‘Graphite Black (रेड एक्सेंट्स)
फिलहाल यह बाइक यूरोपियन मार्केट में उपलब्ध है। भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन भारतीय बाइकर्स की बढ़ती डिमांड इसे आने वाले समय में भारत में देखने की उम्मीद बढ़ाती है।









