Honda CB300R : अगर आप 300cc सेगमेंट में एक दमदार और स्टाइलिश बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये मौका हाथ से न जाने दें। हॉन्डा ने हाल ही में लागू हुए GST 2.0 रेट्स का फायदा सीधे कस्टमर्स को दिया है। नतीजा ये कि हॉन्डा CB300R और हॉन्डा CB300F दोनों पर अच्छी-खासी कीमत में कटौती हो गई है। अब ये बाइक्स पहले से कहीं ज्यादा अफोर्डेबल हो गई हैं और अपने सेगमेंट की दूसरी बाइक्स को कड़ी टक्कर दे रही हैं। आइए, इन दोनों बाइक्स पर एक नजर डालते हैं।
हॉन्डा CB300R
हॉन्डा CB300R की कीमत में डायरेक्ट 21,000 रुपये की कटौती हुई है। पहले ये 2.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में मिल रही थी, लेकिन अब ये सिर्फ 2.19 लाख रुपये में आ गई है। इस कीमत पर हॉन्डा CB300R न सिर्फ ट्रायम्फ स्पीड 400 (2.50 लाख रुपये) और TVS अपाचे RTR 310 (2.21 लाख रुपये) से सस्ती हो गई है, बल्कि KTM 250 ड्यूक (2.12 लाख रुपये) के बिल्कुल करीब भी पहुंच गई है।
पहले हॉन्डा CB300R को भारत में 2019 में लॉन्च किया गया था। BS6 नॉर्म्स लागू होने पर ये थोड़े समय के लिए बंद हो गई थी, लेकिन 2022 में BS6 वर्जन के साथ दोबारा लाई गई। तब इसकी कीमत 2.77 लाख रुपये थी। 2023 में लोकलाइजेशन बढ़ने से कीमत 2.40 लाख रुपये हो गई। अब GST 2.0 के साथ ये लॉन्च के बाद सबसे सस्ती हो गई है।
हॉन्डा CB300R का डिजाइन और फीचर्स
डिजाइन और फीचर्स की बात करें तो हॉन्डा CB300R का सबसे बड़ा अट्रैक्शन इसका नियो-रेट्रो लुक है। राउंड LED हेडलैंप, मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्मूथ बॉडी पैनल्स और मिनिमलिस्ट डिजाइन इसे खास बनाते हैं। ये बाइक 286cc, सिंगल-सिलेंडर, DOHC, लिक्विड-कूल्ड इंजन से चलती है, जो 31 hp पावर और 27.5 Nm टॉर्क देती है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स है। असिस्ट एंड स्लिपर क्लच, गोल्डन USD फोर्क्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, डिजिटल कंसोल और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे मॉडर्न फीचर्स इसे प्रीमियम फील देते हैं।
हॉन्डा CB300F
अब बात करते हैं हॉन्डा CB300F की, जिस पर 15,000 रुपये की छूट मिली है। पहले 1.70 लाख रुपये की ये बाइक अब सिर्फ 1.55 लाख रुपये में आ गई है। इस कीमत पर हॉन्डा CB300F अपने सेगमेंट की सबसे सस्ती बाइक बन गई है। तुलना करें तो बजाज डोमिनार 250 की कीमत 1.77 लाख रुपये है और हीरो एक्सट्रीम 250R की 1.66 लाख रुपये। यानी हॉन्डा CB300F न सिर्फ स्टाइल और परफॉर्मेंस में कमाल है, बल्कि जेब पर भी हल्की है।
हॉन्डा CB300F का इंजन और फीचर्स
इंजन और फीचर्स के मामले में हॉन्डा CB300F में 293cc एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन है, जो 24 hp पावर और 25.6 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है। ये 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच के साथ आती है। खास बात ये कि 2024 में इसका फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन भी लॉन्च हुआ। ये मॉडल E85 फ्यूल (85% इथेनॉल और 15% पेट्रोल) पर भी चल सकता है। दिलचस्प ये कि इसका दाम स्टैंडर्ड वर्जन जितना ही है, यानी 1.55 लाख रुपये।









