Honda Elevate New Edition : देश के कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट (4.2 मीटर से 4.4 मीटर वाली SUV) में होंडा एलिवेट अपनी मजबूत पकड़ बनाने की पूरी कोशिश कर रही है। ये Honda Elevate SUV धीरे-धीरे लेकिन पक्के कदमों से आगे बढ़ रही है।
खास बात ये है कि Honda Elevate आने वाली इलेक्ट्रिक SUV से कई फीचर्स शेयर करेगी, जो कंपनी के जीरो सीरीज अल्फा इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है।
इस इलेक्ट्रिक SUV को जापान मोबिलिटी शो 2025 में पेश किया गया था। भारत में इसका लॉन्च 2027 में होगा, और अच्छी खबर ये कि ये कार भारत में बनाकर ग्लोबल मार्केट्स में एक्सपोर्ट की जाएगी। इसी बीच, कंपनी ने Honda Elevate SUV का एक नया स्पेशल एडिशन अनाउंस कर दिया है, जिसका टीजर पहली बार सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। ये देखते ही फैंस की दिल की धड़कनें तेज हो गईं।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
दरअसल, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) ने इंडियन मार्केट में एक नई आक्रामक स्ट्रैटेजी अपनाई है, जिसके तहत कंपनी एक बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च प्लान ला रही है। Honda Elevate SUV बनाने वाली कंपनी भारत को USA और जापान के बाद अपने टॉप तीन मार्केट्स में से एक मान रही है। इस ग्रैंड प्लान का हिस्सा है 2030 तक भारत में 10 नई कारें लॉन्च करना, जिनमें से 7 SUV होंगी। ऐसे में Honda Elevate को और मजबूत करना कंपनी की प्रायोरिटी है।
बिक्री को बूस्ट देने की जद्दोजहद
अभी के लिए होंडा को अमेज, सिटी, सिटी e:HEV और Honda Elevate SUV की सेल्स को न सिर्फ बनाए रखना है, बल्कि बढ़ाना भी है। इसी कड़ी में कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप Honda Elevate SUV के नए स्पेशल एडिशन का टीजर रिलीज किया है।
टीजर में ‘बोल्ड’ और ‘एक्सप्लोरर’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जो साफ बता रहा है कि ये Honda Elevate का बोल्ड एडिशन या एक्सप्लोरर एडिशन हो सकता है। ये नाम सुनते ही SUV लवर्स के मन में एक्साइटमेंट जग गया।
टीजर को गौर से देखें तो Honda Elevate नए एडिशन में विजुअल अपील के लिए अर्थी ब्राउन शेड के साथ रेड एक्सेंट्स दिए गए हैं। ये रेड एक्सेंट्स फ्रंट बंपर पर फॉग लाइट्स के पास, 17-इंच अलॉय व्हील्स पर (खासकर स्पोक्स पर रेड फिनिश) दिखाई दे रहे हैं।
ग्रिल और बोनट पर डेकल्स जैसे हिस्सों पर भी हल्का रेड कलर का टच है। अंदर की बात करें तो रेड एम्बिएंट लाइटिंग के साथ और रेड एलिमेंट्स मिलने की उम्मीद है। स्टैंडर्ड Honda Elevate SUV में ब्लैक और आइवरी का इंटीरियर कॉम्बिनेशन है, लेकिन नए एडिशन में ऑल-ब्लैक थीम हो सकती है, जो इसे और स्टाइलिश बना देगी।
नए फीचर्स से होगी खास
एपेक्स समर एडिशन की तरह, जहां 9-इंच की बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स थे, वैसे ही Honda Elevate स्पेशल एडिशन में भी कुछ यूनिक फीचर्स मिल सकते हैं जो बेस मॉडल में नहीं हैं। इंजन की बात करें तो वही 1.5 लीटर 4-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन रहेगा, जो 119 bhp पावर और 145 Nm टॉर्क देता है।
ये 6-स्पीड मैनुअल या CVT गियरबॉक्स के साथ आएगा। भारतीय बाजार में Honda Elevate SUV का सीधा मुकाबला Hyundai Creta, Maruti Grand Vitara, Skoda Kushaq, Kia Seltos और Maruti की नई विक्टोरिस से है। ये स्पेशल एडिशन बाजार में धमाल मचा सकता है।









