Honey Rasgulla Recipe : विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर घर-घर में मिठाइयाँ बनाना एक परंपरा रही है।
आमतौर पर चीनी से बनी मिठाइयाँ भोग और प्रसाद में रखी जाती हैं, लेकिन इस बार आप चाहें तो इसे थोड़ा हेल्दी ट्विस्ट दे सकते हैं।
जी हाँ, चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करके आप बना सकते हैं टेस्टी और एनर्जेटिक हनी रसगुल्ला।
यह मिठाई स्वाद में तो लाजवाब है ही, साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को यह हेल्दी रसगुल्ला बहुत पसंद आएगा।
सामग्री
- पनीर / छेना – 250 ग्राम
- शहद – 3 से 4 बड़े चम्मच
- दूध – 1 कप (उबालकर ठंडा किया हुआ)
- इलायची पाउडर – ½ चम्मच
- पानी – 2 कप
बनाने की विधि
सबसे पहले पनीर को अच्छी तरह मसलकर चिकना कर लें। अब इससे छोटी-छोटी गोलियां बना लें और किनारों को स्मूथ करें।
एक पैन में पानी गर्म करें और रसगुल्लों को हल्का उबालें। करीब 5 से 7 मिनट में वे फूल जाएंगे। दूसरी तरफ दूध और शहद मिलाकर हल्की-सी चाशनी तैयार करें।
उबले हुए रसगुल्लों को इस शहद वाली चाशनी में डालें और 10 मिनट तक ढककर रखें। ऊपर से इलायची पाउडर छिड़कें और चाहें तो ठंडा या हल्का गरम सर्व करें।
यह स्पेशल हनी रसगुल्ला न सिर्फ आपके प्रसाद की शोभा बढ़ाएगा बल्कि पूजा में आने वाले मेहमानों को भी बेहद पसंद आएगा।







