Honor 200 5G : अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में तो कमाल हो रहा है! ऑनलाइन शॉपिंग का ये त्योहारी धमाल हर किसी को लुभा रहा है, जहां प्रीमियम स्मार्टफोन भी भारी डिस्काउंट पर सस्ते दामों में घर ला सकते हैं।
अगर आपका दिल स्टाइलिश लुक, धांसू फास्ट चार्जिंग और जबरदस्त फीचर्स वाले 5G स्मार्टफोन पर अटका है, तो Honor 200 5G पर नजर डालिए। ये फोन अमेज़न पर लॉन्च प्राइस से पूरे 15,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। इसमें 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 100W की सुपरफास्ट चार्जिंग का मज़ा है।
चलिए, बताते हैं डील की पूरी कहानी…
लॉन्च प्राइस से सस्ता मिल रहा ये Honor 200 5G मॉडल
जब Honor 200 5G लॉन्च हुआ था, तो भारत में इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये और 12GB+512GB वेरिएंट की 39,999 रुपये थी। कंपनी ने इसे काला और मूनलाइट कलर ऑप्शंस में पेश किया था। लेकिन अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में ये Honor 200 5G फोन सिर्फ 19,999 रुपये से शुरू हो रहा है – यानी डिस्काउंट के बाद ये 15,000 रुपये तक सस्ता पड़ रहा है।
अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का ये ऑफर 5G स्मार्टफोन लवर्स के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं। अगर आप Honor 200 5G को चेक करेंगे, तो समझ आएगा कि ये डील कितनी वैल्यू फॉर मनी है।
Honor 200 5G फोन की धांसू स्पेसिफिकेशंस
Honor 200 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले है, जो 4000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। ऊपर से AI कंफॉर्म डिस्प्ले भी है, जो आपकी आंखों को ब्लू लाइट से बचाता है – परफेक्ट फॉर लॉन्ग स्क्रीन टाइम! पावरफुल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट इसे स्मूथ मल्टीटास्किंग के लिए रेडी बनाता है।
स्टोरेज ऑप्शंस में 8GB+256GB और 12GB+512GB वैरिएंट्स उपलब्ध हैं, जो अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में आसानी से मिल जाएंगे।
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Honor 200 5G में OIS के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा है, जो सोनी IMX906 सेंसर से लैस है, और सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा। बैटरी लाइफ की बात करें, तो 5200 mAh की दमदार बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है – सिर्फ 15 मिनट में 49% तक चार्ज हो जाती है।
ऊपर से ये Honor 200 5G फोन सिर्फ 7.7 mm पतला है और ढेर सारे AI फीचर्स से लैस है। अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Honor 200 5G जैसा 5G स्मार्टफोन मिलना तो लक ही है – जल्दी चेक करें, वरना हाथ से निकल जाएगा।









