---Advertisement---

Honor Magic 8 Pro ने ग्लोबल मार्केट में मचाया धमाल, पावरफुल AI फीचर्स और झक्कास कैमरा सेटअप

---Advertisement---

नई दिल्ली, 29 नवंबर 2025 : Honor ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन Honor Magic 8 Pro को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को खास तौर पर हाई-परफॉर्मेंस और AI-ड्रिवन फीचर्स पर फोकस करके तैयार किया है।

फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU दिया गया है, जो इसे ज्यादा स्मूद, ज्यादा फास्ट और ज्यादा पावरफुल बनाता है।

Honor Magic 8 Pro में दमदार 7100 mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग, 50MP + 200MP कैमरा सेटअप और 1TB तक स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इस प्राइस रेंज में इसे बेहद आकर्षक बनाते हैं।

Honor Magic 8 Pro Price: कितनी है कीमत?

Honor Magic 8 Pro का 12GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल RM 4,599 में लॉन्च किया गया है, जो भारतीय कीमत में लगभग ₹99,000 पड़ता है।

वहीं इसका 16GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट RM 5,199 में आता है, यानी करीब ₹1,12,000।

यह स्मार्टफोन Black, Sunrise Gold और Sky Cyan कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

कैमरा सेक्शन: AI इमेजिंग के साथ जबरदस्त सेटअप

Honor Magic 8 Pro का कैमरा इसे बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है। इसमें मिलता है

  • 50MP प्राइमरी कैमरा
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस
  • 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, जिसमें 3.7X ऑप्टिकल ज़ूम और 100X डिजिटल ज़ूम सपोर्ट
  • 50MP सेल्फी कैमरा + 3D डेप्थ सेंसर

AI इमेजिंग और 5-axis OIS की वजह से Honor Magic 8 Pro से ली गई फोटोज बेहद डिटेल्ड और स्टेबल मिलती हैं।

बैटरी पैक: एक बार चार्ज, लंबे समय तक पावर

चीनी वर्ज़न में Honor Magic 8 Pro को 7200 mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था, जबकि ग्लोबल वर्ज़न में थोड़ी छोटी 7100 mAh बैटरी दी गई है।

फोन में 100W फास्ट चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। Honor Magic 8 Pro की बैटरी बैकअप इसे हेवी यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।

Display & Design: शानदार स्क्रीन और दमदार बिल्ड

स्मार्टफोन में 6.71-inch LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेज़ोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। सबसे बड़ी बात: डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 6000 nits तक जाती है

डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के लिए यह फोन IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है।

Performance: Snapdragon की ताकत के साथ चमकता फ्लैगशिप

Honor Magic 8 Pro को पावर देता है Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट। इसके साथ Adreno 840 GPU और 16GB RAM तथा 1TB UFS 4.0 स्टोरेज तक के विकल्प मौजूद हैं।

इस कॉन्फिगरेशन के साथ आप

  • हाई-एंड गेमिंग
  • 4K/8K वीडियो एडिटिंग
  • मल्टीटास्किंग
  • हेवी AI एप्लिकेशन्स

सब कुछ बेहद आसानी से कर सकते हैं।

Honor Magic 8 Pro परफॉर्मेंस, स्टोरेज और AI एनहांसमेंट्स के कारण एक असली फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देता है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment