Honor Magic 8 Pro : स्मार्टफोन की दुनिया में तहलका मचाने के लिए ऑनर (Honor) अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज Honor Magic 8 Pro को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस सीरीज के तहत दो शानदार स्मार्टफोन – Honor Magic 8 और Honor Magic 8 Pro लाने वाली है। खबर है कि ये दोनों फोन इसी महीने चीन में धमाकेदार एंट्री कर सकते हैं।
इन फोन्स में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 (Snapdragon 8 Elite Gen 5) चिपसेट का इस्तेमाल होगा, जो इन्हें सुपर फास्ट और पावरफुल बनाएगा। लीक हुई जानकारी के मुताबिक, इन डिवाइसेज के मॉडल नंबर BKQ-AN80 और BKQ-AN90 हैं। इतना ही नहीं, इनमें से एक फोन हाल ही में बेंचमार्किंग प्लैटफॉर्म गीकबेंच (Geekbench) पर भी नजर आया है। आइए जानते हैं कि Honor Magic 8 Pro में क्या खास होने वाला है।
गीकबेंच पर दिखा Honor Magic 8 Pro का जलवा
गीकबेंच पर लिस्ट हुए फोन का मॉडल नंबर BKQ-N49 है, जिसे Honor Magic 8 Pro का ग्लोबल वर्जन माना जा रहा है। इस लिस्टिंग के अनुसार, Honor Magic 8 Pro में 12GB रैम, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट और लेटेस्ट ऐंड्रॉयड 16 (Android 16) ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा।
गीकबेंच टेस्ट में इस फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 3664 और मल्टी-कोर टेस्ट में 7632 पॉइंट्स स्कोर किए हैं। ये आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि Honor Magic 8 Pro परफॉर्मेंस के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
Honor Magic 8 Pro के धांसू फीचर्स
लीक हुई रिपोर्ट्स की मानें तो Honor Magic 8 Pro में 6.7 इंच का माइक्रो क्वॉड कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिल सकता है। यह डिस्प्ले 1.5K रेजॉलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा, जो गेमिंग और वीडियो देखने के लिए शानदार अनुभव देगा। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Honor Magic 8 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा।
इसमें 50 मेगापिक्सल का OIS मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और 200 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस शामिल हो सकता है। सेल्फी लवर्स के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी होगा, जो शानदार पिक्स खींचेगा।
पावरफुल बैटरी और स्मार्ट OS
Honor Magic 8 Pro में 7200mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है, जो 120W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यानी फोन जल्दी चार्ज होगा और लंबे समय तक चलेगा। यह फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Magic OS 10 पर चलेगा, जो यूजर्स को स्मूथ और मॉडर्न इंटरफेस देगा। वजन की बात करें तो यह फोन 222 ग्राम का हो सकता है। Honor Magic 8 Pro को कंपनी तीन स्टाइलिश कलर ऑप्शन्स – ब्लैक, वाइट और ब्लू में लॉन्च कर सकती है।









