---Advertisement---

Hormonal Imbalance Foods : हार्मोन इम्बैलेंस बढ़ा सकते हैं नाश्ते की ये 5 आम चीजें, जानें कैसे बचें

---Advertisement---

Hormonal Imbalance Foods : आजकल हमारी रोज़मर्रा की डाइट और खाने की आदतें सीधे हमारे शरीर के हार्मोन्स पर असर डालती हैं।

हार्मोनल असंतुलन का मतलब है कि शरीर में कुछ हार्मोन्स का स्तर बहुत ज्यादा या बहुत कम हो जाता है। महिलाएं अक्सर एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन असंतुलन से प्रभावित होती हैं, जबकि पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन असंतुलन ज्यादा देखने को मिलता है।

हार्मोनल असंतुलन कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है, जैसे कि अनियमित माहवारी, पीसीओडी, डायबिटीज, थायरॉइड, एक्ने और इंफर्टिलिटी।

आइए जानते हैं 5 ऐसे नाश्ते के विकल्प, जो हार्मोनल असंतुलन को बढ़ा सकते हैं:

सफेद ब्रेड और पैकेज्ड टोस्ट

सफेद ब्रेड का अधिक सेवन इंसुलिन रेजिस्टेंस और कोर्टिसोल लेवल बढ़ा सकता है। इसका असर आपके ब्लड शुगर और वजन पर भी पड़ता है।

सोया और डेयरी उत्पाद

सोया फूड्स शरीर में अतिरिक्त एस्ट्रोजन पैदा कर सकते हैं, जबकि डेयरी उत्पाद आंत में सूजन बढ़ाकर हार्मोन संतुलन को प्रभावित करते हैं।

सुरक्षित नहीं है सीरियल्स

आजकल नाश्ते में शुगर वाले सीरियल्स का चलन बढ़ गया है। इनमें शुगर की अधिकता इंसुलिन लेवल को बढ़ाकर एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन पर असर डालती है।

सुबह खाली पेट चाय या कॉफी

चाय या कॉफी में मौजूद कैफीन कोर्टिसोल प्रोडक्शन को बढ़ा देता है। इससे थकान महसूस होती है और हार्मोनल असंतुलन बढ़ सकता है।

बिस्कुट और पैकेज्ड स्नैक्स

इनमें शुगर और कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है। यह इंसुलिन और एस्ट्रोजन के स्तर को प्रभावित कर हार्मोनल असंतुलन को बढ़ा सकता है।

हार्मोनल संतुलन के लिए करें ये उपाय

अपनी डाइट में पर्याप्त प्रोटीन शामिल करें। प्रोटीन हार्मोन उत्पादन के लिए जरूरी है।

दही, केफिर, सॉकरौट जैसे प्रोबायोटिक फूड्स से गट हेल्थ सुधारें।

शरीर को हाइड्रेट रखें।

कैफीन और अल्कोहल का सेवन कम करें।

इन सरल बदलावों को अपनाकर आप अपने हार्मोनल स्वास्थ्य को संतुलित रख सकते हैं और कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment