Huawei Mate X7 : Huawei ने चीन में अपने नए फोल्डेबल फोन Huawei Mate X7 को लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी के पिछले फोल्डेबल मॉडल Mate X6 का अपग्रेड वर्ज़न है, जिसे दिसंबर 2024 में पेश किया गया था।
नया Huawei Mate X7 8-इंच की इनर डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ आता है।
डिस्प्ले और डिजाइन
Huawei Mate X7 में 2K रिज़ॉल्यूशन वाली इनर डिस्प्ले दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,500 निट्स से अधिक है। फोन के बाहरी हिस्से पर तीन कैमरे मौजूद हैं। इसके साथ ही बाहरी डिस्प्ले 6.49-इंच की क्वाड-ट्विस्टेड LTPO OLED पैनल के साथ आती है।
फोन में Kirin 9030 Pro चिपसेट है और यह कंपनी के अपने ऑपरेटिंग सिस्टम HarmonyOS 6 पर चलता है, जो Android से अलग विकसित किया गया है।
कीमत और वेरिएंट्स
Huawei Mate X7 की शुरुआती कीमत CNY 12,999 (लगभग ₹1,63,500) है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट CNY 13,999 (लगभग ₹1,76,000) में उपलब्ध है।
फोन पांच कलर ऑप्शन में आता है: ब्लैक, ब्लू, पर्पल, रेड और व्हाइट। कंपनी ने Huawei Mate X7 Collector’s Edition भी लॉन्च किया है।
16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट CNY 14,999 (लगभग ₹1,88,700) में उपलब्ध है, जबकि 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाला वेरिएंट CNY 15,999 (लगभग ₹2,01,000) में आता है।
कैमरा और बैटरी
Huawei Mate X7 में 50MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें वेरिएबल एपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन है। इसके अलावा, इसमें 40MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 50MP ज़ूम लेंस (100x डिजिटल ज़ूम और मैक्रो कैपेबिलिटी) भी है।
फ्रंट में फोन में 8MP सेल्फ़ी कैमरा मौजूद है। स्टैण्डर्ड मॉडल में 5,600mAh बैटरी है, जबकि Collector’s Edition में 5,525mAh बैटरी दी गई है।









