Motorola G96 : दिवाली के त्योहार में ऑनलाइन शॉपिंग का धमाल मचा हुआ है। Flipkart पर Big Diwali Dhamaka Sale जोर-शोर से चल रही है और इस सेल में ढेर सारे स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त छूट मिल रही है।
इन्हीं में नया लॉन्च Motorola G96 स्मार्टफोन भी शुमार है, जो अब भारी डिस्काउंट के साथ महज 15,000 रुपये में आपके हाथ लग सकता है। Motorola G96 का ये ऑफर देखकर फोन लवर्स की होश उड़ जाएंगे। आइए, इसकी डिटेल्स पर नजर डालते हैं।
Motorola G96 की कीमत और छूट
Motorola G96 स्मार्टफोन की ओरिजिनल कीमत 20,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि टॉप वैरिएंट 22,999 रुपये का है। लेकिन Flipkart Diwali Sale में Motorola G96 की कीमत घटकर 15,999 रुपये रह गई है। ऊपर से, SBI क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा 1,000 रुपये की छूट भी मिल रही है।
Motorola G96 को एक्सचेंज ऑफर के जरिए और सस्ता खरीद सकते हैं, जहां पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और ब्रैंड के हिसाब से वैल्यू बढ़ सकती है।
Motorola G96 दो वैरिएंट्स में आता है – 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 8GB रैम प्लस 256GB स्टोरेज। ये स्मार्टफोन Ashleigh Blue, Orchid, Dresden Blue और Green कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। अगर आप Motorola G96 को इसी सेल में चेक करेंगे, तो दिवाली का तोहफा खुद को दे सकते हैं।
Motorola G96 फोन के स्पेसिफिकेशन
Motorola G96 में 6.67 इंच की FHD+ 10-बिट 3D कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जो 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। ये फीचर्स Motorola G96 को स्मूद और चटकदार विजुअल एक्सपीरियंस देते हैं, चाहे गेमिंग हो या मूवी देखना। प्रोसेसिंग पावर के लिए Motorola G96 में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर लगा है, जो मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है।
कैमरा सेक्शन में Motorola G96 रॉकस्टार है – 50MP Sony Lytia 700C OIS सपोर्ट वाला मेन कैमरा और 8MP सेकेंडरी कैमरा पीछे हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी की बात करें तो Motorola G96 में 5500 mAh की दमदार बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
ये डिवाइस Android 15 बेस्ड Hello UI पर चलता है और कंपनी तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा कर रही है। Motorola G96 में IP68 रेटिंग, Dolby Atmos साउंड और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी हैं, जो इसे प्रीमियम फील देते हैं।









