Hunter 350 Mileage : रॉयल एनफील्ड ने अपनी पॉपुलर बाइक हंटर 350 के 2025 मॉडल को पूरी तरह से अपडेट कर दिया है। इससे ग्राहकों की ज्यादातर शिकायतों का समाधान हो गया है। हंटर 350 का बेस वैरिएंट अभी भी एक्स-शोरूम कीमत 1.5 लाख रुपए पर ही उपलब्ध है, लेकिन अब बेस रेट्रो ट्रिम के लिए ये कीमत 1.38 लाख रुपए है।
वहीं, मेट्रो ट्रिम और डुअल-टोन कलर्स के ऑप्शन के साथ ये 1.67 लाख रुपए तक जाती है। लेकिन सवाल ये है कि 2025 हंटर 350 हाईवे पर कितनी बेहतर परफॉर्म करती है और इसका रियल-वर्ल्ड माइलेज क्या है? रशलेन ने 2025 हंटर 350 के मेट्रो ट्रिम को सिंगल-टोन रियो व्हाइट कलर में टेस्ट किया है। अगर आप हंटर 350 खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये रिपोर्ट जरूर पढ़ें।
600 KM का लंबा हाईवे टेस्ट: स्पीड और कंडीशंस
2025 हंटर 350 के माइलेज टेस्ट के लिए एक ही दिन में 600 किलोमीटर की राउंड ट्रिप चुनी गई। इस ट्रिप के दौरान हाईवे पर बाइक की स्पीड 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक रखी गई।
टेस्ट में ज्यादातर सफर – यानी लगभग 98% – हाईवे पर ही था। पुणे से निकलते समय और सांगली व मिराज से गुजरते वक्त कुछ शहरी ट्रैफिक का सामना भी करना पड़ा, लेकिन वो सिर्फ 2% हिस्सा था। हंटर 350 ने इस पूरे सफर में शानदार तरीके से परफॉर्म किया, खासकर हाईवे क्रूजिंग में।
रियल माइलेज का राज: 31 KMPL का कमाल
फुल टैंक भरकर सफर शुरू किया गया। लगभग 285 किलोमीटर तय करने के बाद इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर लो फ्यूल इंडिकेटर जल उठा, और ट्रिप एफ मोड अपने आप चालू हो गया। ये अलर्ट के बाद तय दूरी को ट्रैक करता है। इसके बाद करीब 1.7 किलोमीटर और चलने पर टैंक फिर से फुल कराया गया।
2025 हंटर 350 के 13-लीटर टैंक में इस बार 9.28 लीटर E20 ईंधन भरा गया। मतलब, हंटर 350 का माइलेज 31 किलोमीटर प्रति लीटर रहा! ये आंकड़ा 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की लगातार हाईवे स्पीड पर हासिल किया गया। सिर्फ 2% शहर का ट्रैफिक होने से ये और रियल लगता है।
अगर स्पीड 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक रखी जाती, तो 2025 हंटर 350 का माइलेज और भी बेहतर आता। लेकिन तब 600 किलोमीटर का सफर पूरा करने में ज्यादा समय लग जाता। कुल मिलाकर, हंटर 350 ने एक दिन में इतने लंबे सफर पर अपनी मजबूती साबित कर दी।









