Hyundai New Venue : हुंडई की (Hyundai New Venue) का लॉन्च काउंटडाउन शुरू हो चुका है। कंपनी ये कॉम्पैक्ट SUV 4 नवंबर को बाजार में उतारने वाली है। खास बात ये है कि लॉन्च से पहले ही (Hyundai New Venue) डीलरशिप्स पर पहुंचने लगी है, जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स का पूरा खुलासा हो गया।
हालांकि, कंपनी ने भी फीचर्स की लिस्ट पहले ही शेयर कर दी है। ऐसे में डीलर यार्ड पर (Hyundai New Venue) के एंट्री लेवल ट्रिम की डिटेल्स सामने आ गई हैं। इस (Venue base trim) में क्या-क्या मिलेगा, आइए जानते हैं – ये छोटी SUV बड़ा सरप्राइज देने को तैयार है।
डीलर यार्ड पर न्यू वेन्यू का बेस ट्रिम
डीलर यार्ड में (Hyundai New Venue) का बेस ट्रिम टॉप-स्पेक वैरिएंट के ठीक बगल में खड़ा दिखा। व्हाइट कलर की इस लोअर-स्पेक (Venue base trim) में कई बदलाव नजर आ रहे हैं, जो इसे हायर ट्रिम्स से अलग करती हैं। जैसे, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स नहीं हैं, कवर वाले छोटे स्टील व्हील्स (शायद 15 या 16-इंच के) लगे हैं और रूफ रेल्स का नामोनिशान नहीं।
ये डिजाइन हिन्ट्स बताते हैं कि ये नई रेंज में मिड या एंट्री लेवल वैरिएंट हो सकता है। बाहर से सिंपल लेकिन सॉलिड लुक वाली ये (Hyundai New Venue) रोजमर्रा की ड्राइविंग के लिए परफेक्ट लग रही है।
इंटीरियर जो चुरा ले दिल
अंदर की बात करें तो केबिन मॉडर्न और यूजर-फ्रेंडली नजर आता है। कर्व्ड डुअल-स्क्रीन सेटअप बरकरार है, जो इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले को जोड़ता है।
नया स्टीयरिंग व्हील मोर्स कोड स्टाइल में हुंडई लोगो के साथ आया है – स्टाइलिश टच! सबसे मजेदार ये कि ये (Venue base trim) टॉप मॉडल से डुअल-टोन केबिन थीम भी शेयर करता है। सनरूफ और अपडेटेड HVAC कंट्रोल्स जैसे कूल फीचर्स भी इसमें हैं, जो इसे बजट में प्रीमियम फील देते हैं।
इसके अलावा, टॉप-एंड वैरिएंट एक नए डार्क ब्लैक शेड में स्पॉट हुआ है, जो (Hyundai New Venue) के कलर ऑप्शन्स और ओवरऑल अपील पर हुंडई का फोकस कन्फर्म करता है। नई (Hyundai New Venue) 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ आएगी।
प्री-बुकिंग अभी 25,000 रुपये में शुरू हो चुकी है। ऑफिशियल प्राइसेज अगले हफ्ते अनाउंस होंगी – जल्दी बुक करवाएं, वरना चूक जाएंगे।









