Hyundai Venue 2025 : हुंडई भारतीय बाजार में अपने अगले बड़े लॉन्च की तैयार कर चुकी है। ये साफ हो गया है कि कंपनी सेकेंड जनरेशन की Hyundai Venue को 4 नवंबर को देश में लॉन्च करेगी। इसके तुरंत बाद अपडेटेड Hyundai Venue N Line का भी पेश कर सकती है।
नई जेन की Hyundai Venue के डिजाइन में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसमें नए फ्रंट और रियर बंपर, वर्टिकल स्टैक्ड प्रोजेक्टर यूनिट्स के साथ स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन, आयताकार इन्सर्ट वाली नई ग्रिल, नया एलॉय डिजाइन, नई LED टेल लाइट्स, रूफ रेल्स और इंटीग्रेटेड हाई-माउंटेड स्टॉप लाइट वाला स्पॉइलर शामिल हैं।
मौजूदा Hyundai Venue का शुरुआती कीमत 7,26,381 रुपए है।हुंडई वेन्यू की नई एक्स-शोरूम कीमतें (GST 2.0)अब बात करते हैं Hyundai Venue की नई कीमतों की। कंपनी ने GST 2.0 के बाद इनकीमतों को और किफायती बना दिया है। बेस वैरिएंट 1.2 E की पुरानी कीमत 7,94,100 रुपए थी, जो अब घटकर 7,26,381 रुपए हो गई है – यानी 67,719 रुपए का फायदा। इसी तरह 1.2 E+ अब 7,61,140 रुपए में मिलेगी, जो पहले 8,32,100 रुपए थी, अंतर 70,960 रुपए।
1.2 S वैरिएंट की कीमत 8,48,862 रुपए हो गई है, पहले 9,28,000 रुपए थी, यानी 79,138 रुपए की छूट। 1.2 S+ अब 8,71,730 रुपए में उपलब्ध, पुरानी कीमत 9,53,000 रुपए से 81,270 रुपए कम। 1.2 S (O) और 1.2 S (O)+ दोनों ही 9,14,630 रुपए में मिलेंगे, पहले 9,99,900 रुपए थे, फर्क 85,270 रुपए। 1.2 SX की नई कीमत 10,22,202 रुपए है, जो 11,14,300 रुपए से 92,098 रुपए सस्ती। 1.2 SX Exe अब 9,87,259 रुपए में, पहले 10,79,300 रुपए, अंतर 92,041 रुपए।
टर्बो वैरिएंट्स में 1.0 Exe Turbo 9,14,713 रुपए, पहले 9,99,990 रुपए से 85,277 रुपए कम। 1.0 S(O) Turbo 9,91,741 रुपए, 10,84,200 रुपए से 92,459 रुपए छूट। 1.0 S (O) Turbo DCT अब 10,93,001 रुपए, पुरानी 11,94,900 रुपए से 1,01,899 रुपए सस्ती। 1.0 SX(O) Turbo 11,49,256 रुपए, 12,53,200 रुपए से 1,03,944 रुपए कम।
1.0 SX(O) Turbo DCT 12,21,428 रुपए, पहले 13,32,100 रुपए, फर्क 1,10,672 रुपए। डीजल में 1.5 CRDi S + 9,72,545 रुपए, 10,79,700 रुपए से 1,07,155 रुपए सस्ती। 1.5 CRDi SX 11,22,341 रुपए, 12,46,000 रुपए से 1,23,659 रुपए कम। टॉप डीजल 1.5 CRDi SX(O) 12,04,850 रुपए, पहले 13,37,600 रुपए, अंतर 1,32,750 रुपए। कुल मिलाकर Hyundai Venue हर वैरिएंट में अच्छा डिस्काउंट दे रही है।हुंडई वेन्यू N लाइन की नई एक्स-शोरूम कीमतें (GST 2.0)अगर आप स्पोर्टी लुक वाली Hyundai Venue N Line की तलाश में हैं, तो ये नई कीमतें आपको खुश कर देंगी।
यहां भी GST 2.0 का फायदा दिख रहा है। 1.0 N6 वैरिएंट अब 11,11,112 रुपए में मिलेगा, पुरानी कीमत 12,14,700 रुपए से 1,03,588 रुपए कम। 1.0 N6 DCT 11,83,924 रुपए, पहले 12,94,300 रुपए, अंतर 1,10,376 रुपए। 1.0 N8 11,94,718 रुपए, 13,02,900 रुपए से 1,08,182 रुपए सस्ती। टॉप 1.0 N8 DCT 12,66,890 रुपए, पुरानी 13,81,800 रुपए से 1,14,910 रुपए छूट।
Hyundai Venue N Line अब और एक्सेसिबल हो गई है, जो स्पीड लवर्स के लिए बेस्ट चॉइस।2025 हुंडई वेन्यू का इंटीरियर: क्या-क्या मिलेगा नया?2025 Hyundai Venue के इंटीरियर में डैशबोर्ड पर एक नई कर्व्ड स्क्रीन होने की उम्मीद है। इसमें पूरी तरह से डिजिटल और रंगीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नए AC वेंट के साथ नया डैशबोर्ड, नए सेंटर कंसोल, नया थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, डैशबोर्ड पर लगा स्पीकर, इलेक्ट्रिक सनरूफ और लेवल 2 ADAS शामिल होंगे।
ये फीचर्स Hyundai Venue को और प्रीमियम फील देंगे, जो शहर की सड़कों पर चलने वालों के लिए परफेक्ट हैं।हुंडई ने अभी तक Hyundai Venue की कोई टेक्निकल डिटेल नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि नई Hyundai Venue में वही 1.2-लीटर NA पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन होंगे जो 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल और सात-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ आएंगे।
इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, किआ सोनेट, स्कोडा काइलक, महिंद्रा XUV 3XO, रेनो काइगर, टाटा नेक्सन और निसान मैग्नाइट जैसी कारों से होगा। Hyundai Venue इन सबके बीच अपनी किफायती कीमत और कूल डिजाइन से आगे निकल सकती है।









