---Advertisement---

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 3.0 आने की अफवाहें, सच्ची निकलीं तो सैलरी डबल से ज्यादा

---Advertisement---

8th Pay Commission : केंद्र सरकार ने नवंबर की शुरुआत में ही 8th Pay Commission का गठन शुरू कर दिया है। जैसे ही चेयरमैन और मेंबर्स की नियुक्ति होगी, सबसे बड़ा सवाल सबकी जुबान पर होगा – फिटमेंट फैक्टर कितना मिलेगा? यही वो जादुई नंबर है जो आपकी बेसिक सैलरी और पेंशन को सीधे कई गुना बढ़ा देता है। लेकिन ये फिटमेंट फैक्टर आखिर तय कैसे होता है? पहले क्या हुआ था और इस बार 8th Pay Commission में क्या उम्मीद की जाए?

फिटमेंट फैक्टर तय करने का तरीका क्या है?

कोई फिक्स फॉर्मूला नहीं है भाई! 8th Pay Commission में भी फिटमेंट फैक्टर कई चीजों को देखकर तय किया जाएगा – महंगाई दर, CPI और CPI-IW इंडेक्स, सरकारी खजाने की स्थिति, कुल सैलरी बिल, प्राइवेट सेक्टर में उसी लेवल की नौकरी की सैलरी आदि। इन सबको मिलाकर एक ऐसा नंबर निकाला जाता है जो सैलरी स्ट्रक्चर को बैलेंस रखे और कर्मचारियों को अच्छी बढ़ोतरी भी दे।

पहले के पे कमीशन में फिटमेंट फैक्टर कितना था?

6th Pay Commission ने पहले 1.74 का फिटमेंट फैक्टर सुझाया था, लेकिन कर्मचारी यूनियनों के जोर देने पर कैबिनेट ने इसे बढ़ाकर 1.86 कर दिया। वहीं 7th Pay Commission ने सबके लिए एकसमान 2.57 फिटमेंट फैक्टर लागू किया। वजह? उस समय 125% DA पहले से मिल चुका था, जिससे सैलरी करीब 2.25 गुना हो गई थी। कमीशन ने ऊपर से 14% असली बढ़ोतरी जोड़ी और टोटल 2.57 हो गया।

क्या हर लेवल के लिए अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर होगा? कैबिनेट बदल भी सकता है?

नहीं जी! 8th Pay Commission में भी ज्यादातर उम्मीद है कि लेवल 1 से 18 तक एक ही फिटमेंट फैक्टर रहेगा। रेशनलाइजेशन इंडेक्स अलग-अलग लेवल पर बदलता है, उसी हिसाब से एडजस्टमेंट हो जाता है। और हाँ, पे कमीशन जो सुझाए जरूरी नहीं कि वही लागू हो। जैसे 6th Pay Commission में हुआ था, इस बार भी कैबिनेट चाहे तो फिटमेंट फैक्टर को बढ़ा या घटा सकता है।

आपकी सैलरी और पेंशन पर कितना असर पड़ेगा?

  • मान लो आपकी मौजूदा बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है
  • 1.83 फिटमेंट फैक्टर पर नई बेसिक: 32,940 रुपये
  • 2.46 फिटमेंट फैक्टर पर नई बेसिक: 44,280 रुपये
  • अगर बेसिक 50,000 रुपये है
  • 1.83 पर: 91,500 रुपये
  • 2.46 पर: 1,23,000 रुपये

पेंशनर्स के लिए भी यही फॉर्मूला। मान लो पेंशन कैलकुलेशन के लिए बेसिक 25,000 रुपये है और 8th Pay Commission में 2.0 फिटमेंट फैक्टर मिलता है तो नई बेसिक 50,000 रुपये होगी और मासिक पेंशन 25,000 रुपये (यानी 50%) हो जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment