Tulsi Plant Vastu : हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा अत्यंत पूजनीय और शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाने से न केवल सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास स्थायी रूप से होता है। तुलसी को भगवान विष्णु का प्रिय भी माना गया है।
लेकिन वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे नियम भी बताए गए हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी है।
वास्तु के अनुसार, तुलसी के पास कुछ विशेष चीजें रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सौभाग्य व समृद्धि में कमी आ सकती है। आइए जानें, तुलसी के पास किन 5 चीजों को रखना अशुभ माना गया है।
कूड़ा या कड़ादान रखना
तुलसी के पास कूड़ा या कड़ादान रखना वास्तु दोष माना गया है। ऐसा करने से घर में आर्थिक तंगी और दरिद्रता आने की संभावना बढ़ जाती है।
तुलसी का पौधा हमेशा साफ और स्वच्छ स्थान पर रखा जाना चाहिए। साफ-सुथरा स्थान न केवल पौधे को स्वस्थ रखता है बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनाए रखता है।
जूते-चप्पल रखना
कई लोग गलती से तुलसी के पास जूते-चप्पल रख देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जूते-चप्पल रखने से तुलसी की पवित्रता प्रभावित होती है और घर में नेगेटिव एनर्जी फैलती है।
इसका असर परिवार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और तनाव पर पड़ सकता है।
तुलसी के पास शिवलिंग रखना
हिंदू धर्म में तुलसी और शिवलिंग दोनों ही अत्यंत पवित्र माने जाते हैं। लेकिन इन दोनों को एक साथ रखने से घर में अशांति का वातावरण बन सकता है।
वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना गया है। तुलसी और शिवलिंग की पूजा अलग-अलग स्थान पर करना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।
कांटेदार पौधे रखना
तुलसी के पास कांटेदार पौधे जैसे कि कैक्टस आदि रखना शुभ नहीं माना गया। वास्तु के अनुसार, कांटेदार पौधे नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
इसका प्रभाव घर में तनावपूर्ण वातावरण बनाने और सुख-समृद्धि में बाधा डालने के रूप में देखा जा सकता है।
मांस-मदिरा का सेवन या रखाना
तुलसी के पास मांस या मदिरा का सेवन या उसे रखना भी अशुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को अशुभ फल मिल सकते हैं और मां लक्ष्मी के क्रोधित होने की संभावना बनती है।
घर में शुद्धता बनाए रखने के लिए यह बहुत जरूरी है कि तुलसी के पास हमेशा पवित्र और शुद्ध वस्तुएं ही रखें। वास्तु के अनुसार, तुलसी केवल घर की सुंदरता और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए ही नहीं है, बल्कि यह सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक भी है।
तुलसी के पास ऊपर बताए गए पांच प्रकार की चीजें नहीं रखकर आप घर में शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि सुनिश्चित कर सकते हैं।









