---Advertisement---

India car sales September 2025 : सितंबर में मारुति सुजुकी को झटका, टाटा मोटर्स ने बढ़ाई बिक्री

---Advertisement---

India car sales September 2025 : सितंबर 2025 में ऑटोमोबाइल कंपनियों की कार बिक्री के आंकड़े सामने आ चुके हैं। हर बार की तरह इस बार भी Maruti Suzuki देश की सबसे बड़ी कार कंपनी बनी रही।

लेकिन हैरानी की बात ये है कि अगस्त की तुलना में Maruti Suzuki की सेल्स में गिरावट आई। जीएसटी 2.0 के बाद छोटी कारों की कीमतें कम होने के बावजूद Maruti Suzuki को ये झटका लगा।

वहीं, Tata Motors ने शानदार सेल्स फिगर्स के साथ दूसरी जगह हासिल कर ली। Tata Motors ने Mahindra और Hyundai को पीछे छोड़ दिया। खास बात ये रही कि टॉप-6 कंपनियों में सिर्फ Tata Motors ही ऐसी थी, जिसे महीने भर में ग्रोथ मिली।

सितंबर 2025 के टॉप कार सेल्स का पूरा डेटा

सितंबर 2025 के टॉप कार सेल्स कंपनियों के आंकड़ों पर नजर डालें। Maruti Suzuki ने अगस्त में 1,30,242 कारें बेची थीं, लेकिन सितंबर में ये संख्या घटकर 1,22,785 पर आ गई। यानी Maruti Suzuki को 5.77 परसेंट की मंथली गिरावट झेलनी पड़ी।

Tata Motors ने अगस्त के 37,988 यूनिट्स से सुधार करते हुए सितंबर में 40,068 कारें बेचीं, जिससे इसे 5.44 परसेंट की ग्रोथ मिली। Mahindra की सेल्स अगस्त में 42,253 थी, जो सितंबर में 37,451 पर सिमट गई – यानी 11.37 परसेंट की डिग्रोथ।

Hyundai को सबसे बड़ा झटका लगा, जहां अगस्त के 45,686 यूनिट्स के बाद सितंबर में सिर्फ 35,470 कारें बिकीं, जो 22.34 परसेंट की भारी गिरावट दिखाती है। Toyota की बिक्री अगस्त के 26,453 से घटकर सितंबर में 20,051 पर पहुंची, यानी 24.23 परसेंट की ड्रॉप।

Kia ने भी अगस्त के 18,793 से सितंबर में 16,540 कारें बेचीं, जो 12 परसेंट की मंथली डिग्रोथ है। कुल मिलाकर, Tata Motors ही एकमात्र कंपनी रही जिसे सितंबर 2025 में मासिक आधार पर ग्रोथ का फायदा हुआ। ये आंकड़े दिखाते हैं कि बाजार में Maruti Suzuki का दबदबा बरकरार है, लेकिन Tata Motors तेजी से आगे बढ़ रही है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment