---Advertisement---

Indira Ekadashi Vrat : इंदिरा एकादशी पर अपनाएं ये मंत्र और उपाय, घर में बढ़ेगा धन और समृद्धि

---Advertisement---

Indira Ekadashi Vrat : इंदिरा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत है। इस साल यह एकादशी आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाई जाएगी।

इस दिन भगवान विष्णु की पूरी श्रद्धा और भक्ति से पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और धन की वृद्धि होती है। पंचांग के अनुसार, इंदिरा एकादशी 17 सितंबर 2025 को रात 12:21 बजे से शुरू होकर रात 11:39 बजे तक रहेगी।

इस दिन कुछ सरल लेकिन प्रभावशाली उपाय करने से आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं से राहत मिल सकती है।

इंदिरा एकादशी पर करें ये उपाय

सुबह विष्णु चालीसा का पाठ अवश्य करें। केले के पेड़ में जल अर्पित करें और विधिपूर्वक पूजा करें। घी के 5 दीपक भी जलाएं। गरीबों और ब्राह्मणों को भोजन कराएं।

धन-संबंधी समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए केसर वाले दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।

श्रीमद्भागवत कथा का पाठ करना अति लाभकारी है। गोधूलि बेला में तुलसी के पेड़ के सामने दीपक जलाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ अवश्य करें।

करियर की परेशानियों से राहत पाने के लिए पंचामृत से भगवान का अभिषेक करें। घर की नेगेटिव एनर्जी दूर करने के लिए मुख्य द्वार पर शाम के समय दीपक जलाएं।

गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए पीली वस्तुओं का दान करें। भगवान विष्णु को चने की दाल और गुड़ का भोग अर्पित करें। माता लक्ष्मी के साथ विष्णु जी की पूजा करें और संकल्प लेकर व्रत करें।

संध्या के समय भजन-कीर्तन और आरती अवश्य करें। इन्हें करने से जीवन में धन, सुख और मानसिक शांति बढ़ती है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment