---Advertisement---

Mutual Fund : SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश हुआ अब और आसान और जनसुलभ

---Advertisement---

Mutual Fund : बीते कुछ महीनों में ग्लोबल टेंशन ने इक्विटी बाजार पर अपना कहर बरपाया है, जिससे मार्केट का सेंटीमेंट बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से ही बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे माहौल में कई एक्सपर्ट्स म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश को शेयरों से ज्यादा सुरक्षित और फायदेमंद बता रहे हैं।

डेटा भी यही कहानी सुना रहे हैं कि डीमैट अकाउंट्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है और एसआईपी (SIP) के जरिए म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश करना अब आसान और सबके लिए सुलभ हो गया है। लेकिन सवाल ये है कि बाजार में इतने सारे फंड ऑप्शंस में से आपके लिए सबसे बेस्ट कौन सा है?

इसी का जवाब देने के लिए हम आपको दो प्रमुख कैटेगरी के फंड्स – मल्टी एसेट फंड (Multi Asset Fund) और फ्लेक्सी कैप फंड (Flexi Cap Fund) के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

मल्टी-एसेट फंड

मल्टी-एसेट फंड (Multi Asset Fund) वो फंड होते हैं जो तीन या उससे ज्यादा एसेट क्लासेस जैसे इक्विटी, डेट और गोल्ड में निवेश करते हैं। एक ही फंड में शेयर, बॉन्ड और सोने का मिक्सचर होने से रिस्क का बंटवारा हो जाता है। अगर शेयर बाजार गिरता है, तो गोल्ड या डेट इसे बैलेंस कर देते हैं, जिससे निवेशक को बड़ा नुकसान नहीं झेलना पड़ता।

छोटी अवधि में इन फंड्स का रिटर्न -0.78 प्रतिशत से +0.46 प्रतिशत तक रहा है। ये सामान्य उतार-चढ़ाव दिखाता है, लेकिन तीन और छह महीनों में कई मल्टी-एसेट फंड (Multi Asset Fund) ने 8 से 11 प्रतिशत तक रिटर्न दिए हैं।

1-महीने के रिटर्न

मल्टी-एसेट फंडरिटर्नफ्लेक्सी/फोकस्ड फंडरिटर्न
Kotak Multi Asset Omni FoF Direct2.28%SBI Focused Fund Direct4.21%
UTI Multi Asset Allocation Fund Direct2.22%Old Bridge Focused Fund Direct4.16%
ICICI Prudential Passive Multi-Asset FoF Direct2.09%Aditya Birla Sun Life Focused Fund Direct3.94%

फ्लेक्सी-कैप फंड

वहीं, फ्लेक्सी-कैप फंड (Flexi Cap Fund) पूरी तरह इक्विटी में निवेश करते हैं, लेकिन फंड मैनेजर को बड़ी, मिड और स्मॉल-कैप कंपनियों के बीच अपनी मर्जी से अनुपात बदलने की पूरी आजादी होती है। साल 2025 में बाजार काफी अस्थिर रहा और साल के बीच में करीब 8 प्रतिशत की गिरावट आई, लेकिन इसके बावजूद ज्यादातर बड़े फ्लेक्सी-कैप फंड (Flexi Cap Fund) ने Nifty 500 TRI से बेहतर परफॉर्मेंस दिखाई। पिछले एक साल में 10 में से 8 बड़े फ्लेक्सी-कैप फंड (Flexi Cap Fund) ने 10 से 13 प्रतिशत तक रिटर्न दिए, जबकि बेंचमार्क सिर्फ 8 प्रतिशत ही दे पाया।

6- महीने के रिटर्न

मल्टी-एसेट फंडरिटर्नफ्लेक्सी/फोकस्ड फंडरिटर्न
Kotak Multi Asset Allocation Fund Direct16.21%LIC MF Flexi Cap Fund Direct15.14%
HSBC Multi Asset Allocation Fund Direct14.57%Helios Flexi Cap Fund Direct13.78%
DSP Multi Asset Allocation Fund Direct13.65%ICICI Pru Retirement Fund Pure Equity1

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment