IPO Market : शेयर बाजार इन दिनों रफ्तार पकड़ चुका है और हर तरफ उठापटक मची हुई है। हर हफ्ते नई-नई कंपनियां IPO ला रही हैं, जिससे निवेशकों के लिए मौके की बारिश हो रही है। अब आने वाला हफ्ता तो और भी धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि 19 से 21 नवंबर के बीच दो ताजा IPO खुलने जा रहे हैं – एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज (Excelsoft Technologies) और गलार्ड स्टील (Gallard Steel)।
इतना ही नहीं, 18 से 21 नवंबर तक सात कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट भी हो जाएंगी, जिससे मार्केट में हलचल और बढ़ जाएगी। निवेशक तैयार रहें, क्योंकि IPO बाजार में एक्शन का दौर शुरू हो चुका है।
ये आईपीओ खुलेंगे
IPO बाजार में पहला धमाका एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज (Excelsoft Technologies) का होने वाला है। ये कंपनी SaaS मॉडल पर काम करती है और शिक्षा व परीक्षाओं से जुड़ी टेक्नोलॉजी सर्विसेज देती है। एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज (Excelsoft Technologies) का IPO 19 नवंबर को ओपन होगा और 21 नवंबर को क्लोज। प्राइस बैंड 114 से 120 रुपये रखा गया है।
कुल 500 करोड़ का इश्यू है, जिसमें 180 करोड़ के फ्रेश शेयर और 320 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल। कंपनी पैसे से नई जमीन खरीदेगी, बिल्डिंग बनाएगी, IT इंफ्रा मजबूत करेगी और बाकी कॉर्पोरेट काम निपटाएगी। एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज (Excelsoft Technologies) की ग्लोबल पहुंच कमाल की है – 19 देशों में 76 क्लाइंट्स, जिनमें पीयर्सन एजुकेशन और AQA एजुकेशन जैसे बड़े नाम हैं। SaaS सेक्टर में ये IPO निवेशकों को लुभा सकता है।
दूसरा नंबर है गलार्ड स्टील (Gallard Steel) का। ये कंपनी इंजीनियर्ड स्टील कास्टिंग्स बनाती है और रेलवे, डिफेंस, पावर व इंडस्ट्रियल सेक्टर्स को सप्लाई करती है। गलार्ड स्टील (Gallard Steel) का SME IPO भी 19 से 21 नवंबर तक खुलेगा। साइज 37.50 करोड़ का, पूरी तरह फ्रेश इश्यू। प्राइस बैंड 142 से 150 रुपये और लॉट साइज 2000 शेयर।
फंड से मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बढ़ाएगी, नया ऑफिस बनाएगी, कर्ज चुकाएगी और जनरल खर्चे मैनेज करेगी। SME IPO में प्रॉफिट की संभावना ज्यादा, लेकिन रिस्क भी उतना ही! गलार्ड स्टील (Gallard Steel) जैसे SME इश्यू में स्मार्ट निवेशक नजर रखें।
ये इश्यू होंगे लिस्ट
IPO के अलावा लिस्टिंग का भी माहौल गर्म है। अगला हफ्ता लिस्टिंग के लिए पैक्ड है – कुल सात कंपनियां 18 से 21 नवंबर तक स्टॉक एक्सचेंज पर डेब्यू करेंगी। 18 नवंबर को फिजिक्सवाला, MV Photovoltaic, महामाया लाइफसाइंसेज और वर्कमेट्स Core2Cloud लिस्ट होंगी। फिर 19 नवंबर को Tenneco Clean Air, 20 नवंबर को Fujiyama पावर सिस्टम्स और 21 नवंबर को Capillary टेक्नोलॉजीस।
ये कंपनियां एडटेक, फार्मा, इलेक्ट्रिक व्हीकल, सोलर, ऑटो पार्ट्स और SaaS जैसे डाइवर्स सेक्टर्स से हैं। निवेशकों के लिए भरपूर ऑप्शंस, मार्केट में वैरायटी का तड़का।









