iQOO 15 : iQOO ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 भारत में 26 नवंबर 2025 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस दमदार फोन की शुरुआती कीमत ₹72,999 रखी है।
नए iQOO 15 में आपको मिलेगा नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, साथ ही एक खास Q3 gaming chip जो गेमिंग के दौरान बेहतर frame stability और ray tracing सपोर्ट देता है।
फोन में बड़ी 6.85-inch Samsung 2K M14 LTPO OLED स्क्रीन मिलती है जिसमें 144Hz refresh rate मौजूद है। साथ ही इसमें है विशाल 7000mAh battery जो 100W fast charging सपोर्ट करती है।
कैमरा सेक्शन की बात करें तो iQOO 15 में दिया गया है नया 50MP Sony IMX921 VCS sensor, और इसमें मिलता है 16GB LPDDR5X Ultra RAM तक का ऑप्शन। आइए जानते हैं इसके सभी फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से।
iQOO 15 के सभी वेरिएंट्स की कीमत
भारत में iQOO 15 दो वेरिएंट्स में आया है
- 12GB + 256GB – ₹72,999
- 16GB + 512GB – ₹79,999
ये फोन दो कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है— Alpha Black और Legend White।
Powerful Performance
iQOO 15 को परफॉर्मेंस के लिए बनाया गया है। इसमें लगा है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट जो बेहद तेज है। इसके साथ दिया गया है dedicated Q3 gaming chip, जो heavy gaming के दौरान fps को stable रखता है।
फोन में मिलता है
- 16GB LPDDR5X Ultra RAM तक
- 512GB UFS 4.1 storage तक
इन सभी फीचर्स की वजह से iQOO 15 इस सेगमेंट के सबसे तेज स्मार्टफोन्स में शामिल हो जाता है।
Sony Camera Setup
iQOO 15 में Sony के साथ मिलकर विकसित किया गया triple camera setup मिलता है—
- 50MP Sony IMX921 VCS sensor (OIS)
- 50MP Sony IMX882 periscope lens – 3x optical zoom, 100x digital zoom
- 50MP ultra-wide camera
फ्रंट में दिया गया है 32MP selfie camera, जो social media-ready selfies क्लिक करता है।
Big Battery & Fast Charging
iQOO 15 में है बड़ी 7000mAh silicon-carbon battery।
- चार्जिंग भी जबरदस्त
- 100W FlashCharge
- 40W wireless charging
कंपनी का दावा है कि सामान्य उपयोग में फोन 3 दिन, जबकि भारी उपयोग में 2 दिन तक आराम से चल जाता है।
Samsung 2K M14 LTPO OLED Display
iQOO 15 की सबसे खास चीज है इसकी शानदार display
- 6.85-inch Samsung 2K M14 LTPO OLED panel
- 144Hz refresh rate
- 2600 nits peak brightness
- Dolby Vision certified
साथ ही फोन IP68 & IP69 water/dust resistance के साथ आता है, जो इसे और भी प्रीमियम बनाता है।









