iQOO 15 : टेक्नोलॉजी की दुनिया में तहलका मचाने के लिए iQOO एक बार फिर तैयार है। जी हां, कंपनी जल्द ही अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन iQOO 15 लॉन्च करने जा रही है, जो पिछले मॉडल iQOO 13 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। यह फोन इतना दमदार है कि इसे देखकर आप भी कहेंगे, “वाह, क्या टेक्नोलॉजी है!” कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है और साथ ही फोन के शानदार डिजाइन और कलर ऑप्शन्स को भी टीज किया है।
अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन की तलाश में हैं, जो सस्ता भी हो और फीचर्स में सबसे आगे, तो iQOO 15 आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आइए, जानते हैं इस फोन की खासियतें और लॉन्च डेट…
iQOO 15 की लॉन्च डेट और डिजाइन
कंपनी ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर iQOO 15 की लॉन्च डेट का ऐलान किया है। यह धांसू स्मार्टफोन 20 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे चीन में लॉन्च होगा। फोन चार शानदार रंगों में आएगा- ब्लैक, ग्रीन, डुअल-पैटर्न वाइट और ऑरेंज-वाइट।
खास बात यह है कि वाइट और ऑरेंज कलर में बादल जैसे खूबसूरत डिजाइन एलिमेंट्स होंगे, जो इसे और भी स्टाइलिश बनाते हैं। डिजाइन के मामले में यह फोन अपने पिछले मॉडल iQOO 13 से मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें कुछ नए ट्विस्ट भी देखने को मिलेंगे।
iQOO 15 के दमदार फीचर्स
iQOO 15 में टेक्नोलॉजी का नया कीर्तिमान स्थापित करने वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट मिलेगा। यह प्रोसेसर इतना पावरफुल है कि गेमिंग और मल्टीटास्किंग में आपको लाजवाब परफॉर्मेंस देगा। इस चिपसेट में 2+6-कोर कॉन्फ़िगरेशन होगा, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 4.6GHz तक जा सकती है। इसके अलावा, फोन में कंपनी का Q3 गेमिंग चिप भी होगा, जो गेमर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं।
वायरलेस चार्जिंग का कमाल
खास बात यह है कि iQOO 15 कंपनी का पहला फ्लैगशिप फोन होगा, जिसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इतना ही नहीं, इसमें 7,000mAh से ज्यादा की दमदार बैटरी होने की उम्मीद है, जो लंबे समय तक चलेगी। हालांकि, कंपनी ने अभी बैटरी की क्षमता को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग भी होगी, यानी यह पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।
क्यों है iQOO 15 खास?
iQOO 15 न सिर्फ अपनी ताकतवर परफॉर्मेंस के लिए बल्कि अपने स्टाइलिश लुक और सस्ती कीमत के लिए भी चर्चा में है। यह फोन उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं, लेकिन बजट में रहकर। कंपनी ने इसे गेमिंग और डेली यूज दोनों के लिए ऑप्टिमाइज किया है, जिससे यह युवाओं और टेक लवर्स के बीच पॉपुलर होने वाला है।
तो तैयार हो जाइए, क्योंकि iQOO 15 जल्द ही मार्केट में धमाल मचाने वाला है। 20 अक्टूबर को होने वाले लॉन्च इवेंट पर नजर रखें और इस धांसू फोन के बारे में और जानने के लिए बने रहें हमारे साथ!









