---Advertisement---

iQOO 15 : इस गेमिंग स्मार्टफोन ने मचाया 30 मिनट में धमाल

---Advertisement---

iQOO 15 : iQOO ने चाइनीज स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर धमाल मचा दिया है। कंपनी की नई गेमिंग फ्लैगशिप iQOO 15 के लॉन्च होते ही यूजर्स के बीच ऐसा जबरदस्त क्रेज फैल गया कि सिर्फ 30 मिनट में इस iQOO 15 की सेल्स ने iQOO 13 के पूरे दिन की बिक्री को धूल चटा दी।

ये फोन बाद में ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में भी उतरेगा। भारत में तो इस iQOO 15 को वैसी ही धांसू रिस्पॉन्स मिलने की पूरी उम्मीद है, जहां गेमर्स पहले से ही इसके दीवाने हो चुके हैं।

iQOO 15 क्यों है इतना स्पेशल?

दरअसल, iQOO 15 को खासतौर पर स्मार्टफोन गेमर्स और हाई-परफॉर्मेंस यूजर्स के लिए ही बनाया गया है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Q3 गेमिंग को-प्रोसेसर का धांसू कॉम्बिनेशन है, जो इस iQOO 15 को एक छोटा सा गेमिंग बीस्ट बना देता है।

कंपनी का दावा है कि iQOO 15 2K रिजॉल्यूशन पर 144FPS गेमिंग और 120FPS रे ट्रेसिंग को सपोर्ट करता है – ये फीचर तो अब तक सिर्फ हाई-एंड PCs में ही नजर आते थे। गेमिंग फ्लैगशिप iQOO 15 के साथ अब मोबाइल पर PC-लेवल का एक्सपीरियंस मिलेगा, जो हर गेमर का सपना है।

iQOO 15 के धांसू स्पेसिफिकेशन्स

iQOO 15 में 6.85 इंच की 2K Samsung Everest AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है – बाहर धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी। कैमरा सेटअप भी कमाल का है, Sony IMX882 सेंसर के साथ 3x पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस जो दूर की तस्वीरें भी शार्प क्लिक करेगा।

बैटरी की बात करें तो 7000 mAh की पावरहाउस है, जिसमें 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। ऊपर से TUV Rheinland Eye Protection सर्टिफिकेशन भी है, जो आंखों को लंबे यूज से बचाएगा। ये सब मिलाकर iQOO 15 एक परफेक्ट गेमिंग फ्लैगशिप बन जाता है।

iQOO 15 की कीमत – बजट में प्रीमियम पावर

इस स्मार्टफोन की बेस प्राइस 4,199 युआन रखी गई है। लेकिन लिमिटेड लॉन्च ऑफर में iQOO 15 सिर्फ 3,699 युआन में घर लाया जा सकता है। गेमिंग सेगमेंट में ये इतनी अग्रेसिव प्राइसिंग इसे एक सच्चा ‘वैल्यू फ्लैगशिप’ बना देती है, जहां Snapdragon 8 Elite जैसी पावर कम कीमत में मिल रही है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment