iQOO 15 : iQOO भारत में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर रहा है। इस अपकमिंग फोन का नाम iQOO 15 है और यह 26 नवंबर को इंडियन मार्केट में धूम मचाने आएगा। लॉन्च से पहले ही iQOO 15 की कीमत लीक हो गई है, जो फैंस को उत्साहित कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, iQOO 15 की कीमत भारत में लॉन्च ऑफर्स के साथ 60 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। सबसे खास बात यह है कि iQOO 15 केवल सिंगल वेरिएंट 16GB + 512GB में ही उपलब्ध होगा।
लॉन्च से पहले कंपनी ने उन ग्राहकों के लिए खास ऑफर निकाला है जो iQOO 15 को जल्दी बुक करना चाहते हैं। इसके लिए लिमिटेड-टाइम प्रायोरिटी पास शुरू किया गया है। आप सिर्फ 1 हजार रुपये का रिफंडेबल अमाउंट देकर iQOO 15 को प्री-बुक कर सकते हैं और एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स पा सकते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, प्रायोरिटी पास वाले यूजर्स को iQOO 15 के साथ iQOO TWS 1e इयरबड्स फ्री मिलेंगे और डिवाइस पर 12 महीने की एक्सटेंडेड वॉरंटी भी दी जाएगी। यह पास 20 नवंबर से पहले ‘आओ, पहले पाओ’ स्कीम में उपलब्ध होगा।
iQOO 15 के धांसू फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
iQOO 15 कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जो Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर चलेगा। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें Samsung 2K M14 OLED स्क्रीन दी जा सकती है, जो गेमिंग और वीडियो देखने का मजा दोगुना कर देगी। सॉफ्टवेयर में iQOO 15 Origin OS के साथ आउट ऑफ द बॉक्स आएगा। कंपनी ने वादा किया है कि iQOO 15 को पांच साल तक OS अपडेट्स और सात साल तक सिक्योरिटी पैच मिलते रहेंगे।
बैटरी के मामले में iQOO 15 में 7000mAh की दमदार बैटरी होगी, जो लंबे समय तक साथ निभाएगी। गेमिंग लवर्स के लिए iQOO 15 में इन-हाउस गेम लाइवस्ट्रीमिंग असिस्टेंट दिया जाएगा। फोटोग्राफी में भी iQOO 15 पीछे नहीं रहेगा – इसमें LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा।
कंपनी का दावा है कि iQOO 15 फ्लैगशिप लेवल की फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देगा। मार्केट में iQOO 15 की टक्कर OnePlus 15 और Realme GT 8 Pro से होगी।









